हरियाणा में सफाई और फायर कर्मियों की हड़ताल आज से; 30 हजार कर्मचारी शामिल

हरियाणा में नगर पालिका कर्मचारियों और सरकार के बीच वार्ता विफल। 30 हजार सफाई व फायर कर्मी आज से हड़ताल पर। जानें क्या हैं कर्मचारियों की मुख्य मांगें।

 
सफाई कर्मचारियों का न्यूनतम वेतन

चंडीगढ़ : नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के प्रतिनिधियों और शहरी निकाय विभाग के आयुक्त एवं सचिव अशोक मीणा के साथ बातचीत सिरे नहीं चढ़ सकी। संघ के नेताओं ने दो टूक कहा कि जब जब तक सरकार भेदभाव समाप्त कर सफाई सीवर के काम से ठेका समाप्त नहीं करेगी, ठेके में लगे कर्मचारियों को विभाग के रोल पर कर न्यूनतम वेतन 30,000 देने का पत्र जारी नहीं करेगी, तब तक उनकी हड़ताल खत्म नहीं होगी।

 
 शुक्रवार से प्रदेश के करीब 30 हजार सफाई व फायर कर्मी हड़ताल पर चले जाएंगे। बैठक में आयुक्त एवं सचिव अशोक मीणा ने सफाई अभियान का हवाला देते हुए हड़ताल न करने की अपील की लेकिन संघ नेताओं ने कहा कि मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा। लउधर, हड़ताल को लेकर शहरी निकाय विभाग की ओर से पत्र जारी कर हड़ताल करने वाले कर्मियों के वेतन काटने के आदेश दिए गए हैं। नगर पालिका कर्मचारी संघ के राज्य प्रधान नरेश कुमार शास्त्री ने सरकार को चेतावनी दी है कि यदि 2 मई तक मांगों का समाधान करने का रास्ता सरकार ने नहीं निकाला तो हड़ताल को आगे बढ़ाने का संघ फैसला करेगा।