Haryana: हरियाणा में मर्डर के आरोपी की 8 गोलियां मारकर हत्या, कोर्ट से लौटते समय हुआ हमला

Haryana: हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। आज गुरुवार शाम को सोनीपत में दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट में पेशी से लौट युवक की बदमाशों ने हत्या कर दी।
मिली जानकारी के अनुसार, उसे 7 से 8 गोलियां मारी गईं। गोली लगने से उसका साथी भी घायल हो गया। घटना कुमासुपर गांव स्थित वीर ढाबे पर हुई। घटना के बाद कार सवार बदमाश फरार हो गए। Haryana News
जानकारी के मुताबिक, मृतक की पहचान गुहणा गांव निवासी दीपक के रूप में हुई है। उस पर हत्या समेत कई मामले दर्ज हैं। दीपक 28 नवंबर 2024 को जमानत पर जेल से बाहर आया था। मिली जानकारी के अनुसार, घायल मनदीप मुरथल का रहने वाला है। Haryana News उसका रोहतक PGI में इलाज चल रहा है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पीछे से फायरिंग की
मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस के मुताबिक दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट से दीपक (35) और मनदीप (35) सोनीपत लौट रहे थे। शाम साढ़े 4 बजे कुमासपुर गांव के नजदीक वीर ढाबे पर उन्होंने अपनी गाड़ी रोकी। जानकारी के मुताबिक, कार सवार बदमाश उनका पीछा करते हुए ढाबे पर रुके। Haryana News जैसे ही दीपक और मनदीप कार से बाहर आए तो बदमाशों ने उन पर पीछे से फायरिंग कर दी।
7 से 8 गोलियां मारीं
मिली जानकारी के अनुसार, दीपक को 7 से 8 गोलियां मारी गईं। गोलियां लगने से मौके पर दीपक की मौत हो गई। मनदीप को भी गले में गोली लगी। जानकारी के मुताबिक, इसके बाद बदमाश वहां से फरार हो गए। आसपास के लोगों ने पुलिस को घटना की सूचना दी। Haryana News मनदीप को घायल अवस्था में नागरिक अस्पताल लाया गया। मिली जानकारी के अनुसार, डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए रोहतक PGI रेफर कर दिया।
8 से ज्यादा केस
मिली जानकारी के अनुसार, दीपक पर हत्या, लूट समेत 8 मामले चल रहे हैं। दीपक का नाम बदमाश संदीप बड़वासनी की हत्या में भी आया था। जानकारी के मुताबिक, वह शाहपुर गांव के धोले सरपंच की हत्या में भी शामिल था। Haryana News मनदीप पर भी किडनैप लूट समेत कई मामले चल रहे हैं। मिली जानकारी के अनुसार, बदमाशों के टारगेट पर दीपक था, क्योंकि उसे ही सबसे ज्यादा गोलियां मारी गईं। पुलिस इस मामले को पुराने केसों से जोड़कर देख रही है।