Haryana: हरियाणा में सरसों तेल की कीमत में हुई बढ़ोतरी, लाखों परिवारों को मिला झटका

 
हरियाणा में सरसों तेल की कीमत में हुई बढ़ोतरी, लाखों परिवारों को मिला झटका

Haryana: हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। हरियाणा में लाखों BPL परिवारों को महंगाई का बड़ा झटका लगा है। अब BPL परिवारों को जो सरसों का तेल 40 रुपये में मिलता था अब वह हर महीने सरसों का 2 लीटर तेल 100 रुपए में मिलेगा। जानकारी के मुताबिक, करीब ढाई गुना बढ़ोतरी की गई है। हरियाणामें कुल 46,43,257 BPL परिवार हैं।

मिली जानकारी के अनुसार, खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने इसको लेकर मंगलवार को आदेश जारी किया। यह आदेश इसी माह से लागू होगा। Haryana Breaking News

 हरियाणा में सरसों तेल की कीमत में हुई बढ़ोतरी
क्यों बढ़ाई कीमतें

जानकारी के मुताबिक, खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने तेल की दरें बढ़ाने की वजह इसके बाजार भाव में हुई तेजी को बताया है। मिली जानकारी के अनुसार, सोनीपत के जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक विशाल सहरावत ने कहा- सरसों का मार्केट रेट काफी हाई है।