Haryana: हरियाणा में बदला गया इन 3 कॉलेजों का नाम, सैनी सरकार ने लगाई मुहर
Haryana: हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। शहीदों और आजाद हिंद फौज के स्वतंत्रता सेनानियों को सम्मान देने के उद्देश्य से हरियाणा सरकार ने प्रदेश के तीन कॉलेजों के नामकरण को मंजूरी दी है। जानकारी के मुताबिक, इनमें दो कॉलेज भिवानी जिले के और एक रोहतक जिले का है।
मिली जानकारी के अनुसार, CM सैनी ने इन तीनों कॉलेजों के नाम बदलने को प्रशासनिक मंजूरी दे दी है। शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा ने जानकारी दी कि भिवानी जिले के राजकीय महिला महाविद्यालय बवानीखेड़ा का नाम अब आजाद हिंद फौज के स्वतंत्रता सेनानी स्वर्गीय ठाकुर शम्भु सिंह के नाम पर रखा जाएगा। Haryana News
जानकारी के मुताबिक, इसी तरह अन्य दो कॉलेजों के नाम भी शहीदों व सेनानियों के नाम पर रखे गए हैं, जिनकी पूरी जानकारी जल्द सार्वजनिक की जाएगी। Haryana News
मिला था वीरता मेडल
मिली जानकारी के अनुसार, वहीं राजकीय महाविद्यालय खरक (भिवानी) का नाम शहीद गजेंद्र सिंह के नाम पर किया जाएगा। गजेंद्र सिंह 134 बटालियन सीमा सुरक्षा बल में सहायक कमांडेंट के पद पर तैनात थे। Haryana News
जानकारी के मुताबिक, काकेर जिला (छत्तीसगढ़) के नातला आरक्षित वन क्षेत्र में मसपुर ग्राम के निकट नक्सलियों से लड़ते हुए 7 मार्च 2018 वीरगति को प्राप्त हुए थे। उनकी वीरता के लिए 26 जनवरी 2021 को वीरता मेडल प्रदान किया गया।
शहीद के नाम पर किया
जानकारी के मुताबिक, इसके अतिरिक्त हरियाणा सरकार द्वारा राजकीय महाविद्यालय सांपला (रोहतक) का नाम शहीद राय सिंह के नाम पर रखने की प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की गई है। शहीद राय सिंह 20 नवंबर 2016 को भारत पाकिस्तान नियंत्रण रेखा पर जम्मू (राजौरी) में देश की रक्षा करते हुए शहीद हो गए थे। Haryana News
मिली जानकारी के अनुसार, शिक्षा मंत्री ने कहा कि हरियाणा सरकार का यह कदम शहीदों व स्वतंत्रता सेनानियों को विशेष सम्मान देने वाला है।

