Haryana NCR Electric Buses: गुरुग्राम-फरीदाबाद समेत 7 शहरों में दौड़ेंगी ई-बसें, 375 बसों की खरीद के आदेश जारी
चंडीगढ़: हरियाणा के राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) के जिलों में वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग के निर्देश पर ई बसें चलाने की बड़ी योजना पर कार्य जारी है। प्रदेश की 7 निकायों के शहरों में वायु प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए कुल 875 ई बसें चलाने की योजना प्रस्तावित है। जून तक इन शहरों में 70 ई बसें ही चल पाई हैं। 375 ई बसों की खरीद के आदेश हो चुके हैं।
गुरूग्राम, फरीदाबाद, सोनीपत, मानेसर, करनाल, पानीपत और रोहतक शहरों में अभी 805 ई बसों की आवश्यकता है। जून तक सोनीपत में 15, करनाल में 5, पानीपत में 45 और रोहतक में 5 ई बसें चल पाई हैं। अभी गुरुग्राम और फरीदाबाद में 300-300 बसों ई बसों की आवश्यकता है।
सोनीपत में 130, करनाल में 45 और रोहतक में 30 बसों की जरूरत है। इसलिए गुरुग्राम और फरीदाबाद में 100-100 ई बस खरीदने के आदेश हो चुके हैं। सोनीपत में 45, करनाल के लिए 50, पानीपत के लिए 45, रोहतक के 35 ई बसों की खरीद होगी। परिवहन मंत्री अनिल विज का कहना है कि ई बसों की खरीद चरणवार होनी है और बजट में भी ई बसों की खरीद के लिए घोषणा हुई थी उस पर भी काम होगा।

