Haryana: हरियाणा में नई नवेली दुल्हन ने कर ये दिया कांड, पति की खुली नींद तो उड़ गए होश 

 
Haryana: हरियाणा में नई नवेली दुल्हन ने कर ये दिया कांड, पति की खुली नींद तो उड़ गए 

Haryana: हरियाणा के जींद में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां नई नवेली दुल्हन घर से नकदी और जेवरात लेकर फरार हो गई। 25 दिन पहले ही युवक की शादी हुई थी। पुलिस अब लूटेरी दुल्हन की तलाश कर रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

पिल्लूखेड़ा थाना पुलिस को दी शिकायत में मोहम्मद खेड़ा निवासी व्यक्ति ने बताया कि 25 दिन पहले उसकी शादी हिसार जिले के हांसी की अंबेडकर कॉलोनी निवासी युवती के साथ हुई थी। 10 अप्रैल की रात 11 बजे वह और परिवार के सदस्य खाना खाने के बाद सो गए।

सुबह 5 बजे उसकी आंख खुली तो उसकी आंख खुली तो उसकी पत्नी उसे नहीं मिली। घर का सामान बिखरा पड़ा था और अलमारी खुली पड़ी थी। उसका फोन भी टूटा हुआ था। 

अलमारी से 50 हजार रुपये कैश, सोने-चांदी के जेवरात गायब मिले। घर में चोरी और पत्नी गायब होने पर वह परेशान हो गया। उसने रिश्तेदारों में पता किया लेकिन उसकी पत्नी का कुछ पता नहीं चल पाया है। जींद जिले में पहले भी इस तरह के मामले सामने आ चुके हैं, जिसमें शादी के 15 से 20 दिन बाद ही दुल्हन घर से कैश और ज्वैलरी लेकर भाग गई थी।