Haryana: हरियाणा के इस जिले में बनेगा नया फ्लाईओवर, ट्रैफिक से मिलेगा छुटकारा

Haryana: हरियाणा वासियों के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। हरियाणा के करनाल में लोगों को ट्रैफिक की समस्या से निजात दिलाने के लिए फ्लाईओवर बनाया जाएगा। फ्लाईओवर बनने के बाद आम जनता को ट्रैफिक की समस्या से नहीं जूझना पड़ेगा। शहर के बीचों-बीच बन रहे इस फ्लाईओवर की लंबाई करीब 4 किलोमीटर होगी।
फ्लाईओवर के निर्माण पर 122 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। फ्लाईओवर बनने के बाद वाहनों की आवाजाही भी आसान हो जाएगी। ट्रैफिक के साथ-साथ सड़क हादसों में भी कमी आएगी।
दो चरणों में बनेगा फ्लाईओवर
जानकारी के मुताबिक, फ्लाईओवर बनाने का काम 2 चरणों में पूरा किया जाएगा। पहले चरण में गवर्नमेंट लाइब्रेरी से शुरू होकर भगवान वाल्मीकि चौक, पुरानी सब्जी मंडी, मुगल कैनाल से होते हुए हरियाणा नर्सिंग होम तक 3 किलोमीटर लंबा फ्लाईओवर बनाया जाएगा।
वहीं दूसरे चरण में वाल्मीकि चौक से शुरू होकर ओल्ड जीटी रोड यानी पुराने बस स्टैंड, कर्ण पार्क से होते हुए डॉ. भीम राव अंबेडकर चौक तक फ्लाईओवर बनाया जाएगा। भगवान वाल्मीकि चौक पर टी-पॉइंट बनाया जाएगा। दूसरे चरण में बनने वाले फ्लाईओवर की लंबाई 1 किलोमीटर होगी।
122 करोड़ रुपये होंगे खर्च
हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (हुडा) के एसई धर्मवीर का कहना है कि फ्लाईओवर बनाने की प्रक्रिया एक सप्ताह के अंदर शुरू कर दी जाएगी। उन्होंने बताया कि फ्लाईओवर का मुख्य पिलर सेक्टर-14 के पास बनाया जाएगा। इस फ्लाईओवर के निर्माण पर 122 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।
धर्मवीर का कहना है कि फ्लाईओवर के निर्माण के बाद वाहनों की आवाजाही आसान हो जाएगी। इसके अलावा मालगाड़ियां भी इस फ्लाईओवर से आसानी से अपने गंतव्य तक पहुंच सकेंगी। यह फ्लाईओवर करनाल के लोगों के लिए सुरक्षा कड़ी का काम करेगा।