Haryana: हरियाणा में इन कर्मचारियों के लिए नई पेंशन स्कीम शुरू, जाने सैनी सरकार के नए फैसले ?

Haryana: हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। गुरुवार को हरियाणा सरकार की 4 घंटे चली कैबिनेट मीटिंग के बाद CM नायब सैनी ने कई बड़े फैसले लिए है। हरियाणा में इन सरकारी कर्मचारियों के लिए दी राहत भरी खबर आई है।
जानकारी के मुताबिक, सैनी सरकार ने कहा कि किसी सरकारी कर्मचारी की मौत होने पर उनके परिजनों को 2 साल तक सरकारी मकान खाली नहीं करना पड़ेगा और परिवार को 2 साल के लिए आवास भत्ता मिलेगा। Haryana News
मिली जानकारी के अनुसार, रिटायर लोगों को वित्तीय राहत देने का सरकार ने निर्णय लिया है। कर्मचारियों के लिए पेंशन के लिए यूपीएस योजना शुरू की गई है। यह योजना केंद्र की तर्ज पर शुरू की गई है। जानकारी के मुताबिक, यह पेंशन कर्मचारी की नौकरी के अंतिम 12 महीने की सैलरी के आधार पर तय होगी। इस योजना का लाभ साल 2006 के बाद नौकरी में आए लोगों को मिलेगा।Haryana News
जानकारी के मुताबिक, हरियाणा के सीएम सैनी ने कहा एंटी करप्शन ब्यूरो का नाम बदलकर राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो किया गया है। इसकी मंजूरी कैबिनेट ने दी है। इसके अलावा कैबिनेट ने HCS अधिकारी अश्वनी कुमार को जबरन रिटायर करने का फैसला लिया है। Haryana News
मिली जानकारी के अनुसार, इस अधिकारी पर भ्रष्टाचार के आरोप हैं। इस संबंध में विभागीय कार्रवाई चल रही है। जल्द ही इसके ऑर्डर जारी कर दिए जाएंगे।