Haryana: हरियाणा में अधिकारियों-कर्मचारियों के लिए नया नियम लागू, ये काम करने पर हाथ से जाएगी नौकरी !

Haryana: हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। हरियाणा में अधिकारियों-कर्मचारियों के लिए नया नियम लागू हो गया है जानकारी के मुताबिक, इन नियमों के अनुसार अगर कोई अधिकारी या कर्मचारी ने भ्रष्टाचार किया तो सरकार उसे 50 साल में ही रिटायर कर देगी।
मिली जानकारी के अनुसार, हरियाणा सरकार ने यह नियम लागू कर दिया है। जिसके बाद राजस्व विभाग के ग्रुप-B के अधिकारी की एक्सटेंशन पर सरकार ने रोक लगा दी है। अधिकारी के जल्द जबरन रिटायरमेंट के आदेश जारी कर दिए जाएंगे। प्रदेश के चीफ सेक्रेटरी अनुराग रस्तोगी ने इसकी पुष्टि की है। Haryana News
जानकारी के मुताबिक, सरकारी नौकरी के लिए उम्र की सीमा 58 साल तक है। हालांकि हरियाणा सरकार पहले 55 साल की उम्र में अधिकारी के भ्रष्टाचार से जुड़े मामलों की जांच करती थी। अगर सब ठीक हुआ तो अधिकारी या कर्मचारी को 58 साल तक नौकरी के लिए एक्सटेंशन दे दी जाती थी। अब सरकार ने इस उम्र सीमा को 50 साल कर दिया है। हालांकि 55 साल में भी रिव्यू की प्रक्रिया जारी रहेगी।
बनाया जाएगा आधार
मिली जानकारी के अनुसार, सरकार के मुताबिक किसी अधिकारी और कर्मचारी को जबरन रिटायर करने के लिए उसकी गोपनीय रिपोर्ट को आधार बनाया जाएगा। Haryana News
इसके अलावा अधिकारियों की एनुअल कॉन्फिडेंशियल रिपोर्ट (ACR) की भी जांच की जाएगी। जानकारी के मुताबिक, अगर वह भ्रष्टाचार के केस में पकड़ा गया या किसी तरह से इन्वॉल्व रहा है तो फिर उसे 50 साल से आगे सरकारी नौकरी करने की छूट नहीं दी जाएगी।
प्रवक्ता ने कहा...
जानकारी के मुताबिक, सरकारी नौकरी का यह मतलब नहीं कि जॉइन किया और 58 साल में रिटायरमेंट की उम्र तक चाहे जो मर्जी करते रहो। यह रिटायरमेंट की आयु सीमा जरूर है लेकिन बीच में भ्रष्टाचार किया तो फिर अधिकारी या कर्मचारी को 50 या 55 साल में ही रिटायर कर दिया जाएगा। Haryana News
जबरन रिटायर कर चुकी है सरकार
मिली जानकारी के अनुसार, पिछले दिनों सरकार ने हरियाणा सिविल सर्विस (HCS) के अधिकारी रीगन कुमार को जबरन रिटायर कर दिया था। जानकारी के मुताबिक, रीगन पर कई तरह के आरोप लगे थे। वह 2011 बैच के एचसीएस थे। उन पर लगे आरोपों में उत्पीड़न और अनुशासनहीनता भी शामिल थी। जिस वजह से सरकार ने उनको रिटायर करने का कड़ा फैसला ले लिया।
इतने अधिकारी शामिल
मिली जानकारी के अनुसार, बता दें कि हरियाणा में एंटी करप्शन ब्यूरो ने 2024 में रिश्वतखोरी के 155 मामले दर्ज किए। जिनमें 104 ट्रैप लगाए गए। Haryana News
जानकारी के मुताबिक, इन केसों 88.29 लाख रुपए की रिश्वत जब्त की गई। पकड़े गए लोगों में 6 गजटेड, 80 नॉन गजटेड और 31 निजी व्यक्ति शामिल थे। इनमें से 86 को रंगेहाथ गिरफ्तार किया गया था।
जानकारी के मुताबिक, इससे पहले 2023 में एसीबी ने 205 मामले दर्ज किए गए। इनमें से 152 ट्रैप मामले थे, इनमें 30 राजपत्रित अधिकारी, 156 अराजपत्रित अधिकारी और 40 निजी व्यक्तियों की गिरफ्तारी हुई। कुल 86.12 लाख रुपए की रिश्वत जब्त की गई। Haryana News
चीफ सेक्रेटरी रस्तोगी बोले-
मिली जानकारी के अनुसार, नए मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने कहा कि सरकारी सिस्टम को भ्रष्टाचार मुक्त बनाना सरकार की प्राथमिकता है। इसके तहत भ्रष्टाचार में संलिप्त अफसरों और कर्मचारियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। Haryana News
जानकारी के मुताबिक, अब अफसरों की 50 वर्ष में होने वाली एक्सटेंशन को रिव्यू किया जा रहा है। इसके तहत ग्रुप-B के एक अफसर की एक्सटेंशन को खारिज कर दिया गया है। जल्द ही उक्त अफसर को रिटायर करने के आदेश जारी किए जाएंगे।