Haryana news : हरियाणा में ACB टीम की बड़ी कार्रवाई, रिश्वत लेते क्लर्क को रंगे हाथो किया गिरफ्तार

 
हरियाणा में ACB टीम की बड़ी कार्रवाई, रिश्वत लेते क्लर्क​​​​​​​ को रंगे हाथो किया गिरफ्तार

Haryana news : हरियाणा से बड़ी खबर सामने आई है। ACB करनाल की टीम ने पानीपत एसडीम ऑफिस में तैनात आरसी क्लर्क आरोपी रिंकू कुमार को 10 हजार रूपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी रिंकू ने  आरसी (RC) बनाने की एवज में रिश्वत के डिमांड की गई थी। ACB ने आरोपी रिंकू पर केस दर्ज कर लिया है।

मिली जानकारी के अनुसार ACB इंस्पेक्टर तेजपाल ने बताया कि एसडीएम कार्यालय में तैनात आरसी कर्लर आरोपी रिंकू द्वारा 3 मोटरसाइकिलों की आरसी से लोन पूरा होने के बाद लोन फ्री आरसी बनाने की एवरेज में रिश्वत की डिमांड की गई थी। दोनों की बात 10 हजार रूपये में तय हो गई। जिसकी शिकायत शिकायतकर्ता ने टीम को दी। टीम ने ट्रैप लगाकर आरोपी को पानीपत की लघु सचिवालय की पार्किंग से 10 हजार रूपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया है।Haryana news