Haryana News: हरियाणा में 8000 मकानों पर चलेगा प्रशासन का पीला पंजा! जानें बड़ी वजह ?

Haryana News: हरियाणा से बड़ी खबर सामने आई है। हरियाणा के फरीदाबाद में एनआईटी क्षेत्र स्थित नेहरू कॉलोनी में करीब 8000 मकानों को सरेंडर करने का नोटिस पुनर्वास विभाग की तरफ यहां रहने वाले लोगों को दिया गया है। जिसके बाद कई सालों से मकान बनाकर रहने वाले लोगों को सर से छत छीनने का डर सोने नही दे रहा है।
मिली जानकारी के अनुसार, लोगों को कहना है कि वह पिछले करीब 50 साल से यहां रह रहे है। उनके पास यहां का बिजली बिल, आधार कार्ड, वोटर कार्ड , राशन कार्ड बना हुआ है। हर चुनाव में वो लोग वोट करते आ रहे है।
26 जून को नेहरू कालोनी में बने मकानों को सरेंडर करने का नोटिस पुनर्वास विभाग तहसीलदार विजय सिंह की तरफ से लगाया गया था। नोटिस में साफ लिखा गया है कि यहां रहने वाले लोगों ने विभाग की 60 एकड़ जमीन पर कब्जा कर अवैध रूप से मकान मनाए है। नोटिस में यह भी कहा गया है कि लोगों को अपने मकानों को विभाग को सरेंडर करने के लिए 15 दिन का समय दिया जा रहा है। अगर वक्त रहते कब्जा सरेंडर नही किया गया तो 10 जुलाई से विभाग स्वयं कब्जा खाली कराएगा। Haryana News
जानकारी के मुताबिक, नेहरू कालोनी में इस समय छोटे और बड़े मिलाकर 8 हजार के करीब मकान है। यहां पर रहने वाले लोगों के संख्या कई लाख के करीब है। ऐसे में नोटिस जारी होने के बाद यहां के लोग लगातार विरोध जता रहे है। शहर के चौक से लेकर लघु सचिवालय तक ये लोग विरोध प्रदर्शन कर चुके है।
लोगों ने कहा कि उनके घरों का वो नगर निगम में टैक्स भरते आ रहे है। बिजली का बिल देते आ रहे है, उनका आधार कार्ड, वोटर कार्ड, राशन कार्ड इन्ही मकानों के पते पर बना हुआ है। उनके हर कागजात में यही का पता दिया गया है। अगर उनके मकान अवैध है तो प्रशासन उनसे टैक्स क्यों ले रहा है। Haryana News