Haryana news : हरियाणा के इस विभाग में हुआ बड़ा घोटाला, विज ने दिए ये सख्त आदेश

 
हरियाणा के इस विभाग में हुआ बड़ा घोटाला, विज ने दिए ये सख्त आदेश

Haryana news : हरियाणा से बड़ी खबर सामने आई है। हरियाणा के श्रम विभाग में वर्क स्लिप के नाम पर एक घोटाला सामने आया है। प्रदेश के श्रम मंत्री अनिल विज से घोटाले की जांच के आदेश दिए है।

मिली जानकारी के अनुसार, मंत्री विज ने इस घोटाले में जिन भी अधिकारियों व कर्मचारियों का नाम सामने आया है। उनके सस्पेंशन के आदेश दिए है। जांच पूरी होने तक सभी डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर पेमेंट पर रोक लगाने के भी आर्डर दिए हैं। संबंधित विभाग के सक्षम अथॉरिटी को निर्देशित किया इनके विरुद्ध क्रिमिनल केस की प्रक्रिया शुरू करने के आशय से महाधिवक्ता की राय लेकर कार्रवाई की जाए। यह घोटाला हिसार, कैथल, जींद, सिरसा, फरीदाबाद और भिवानी में उजागर हुआ है। इन जिलों में फर्जी कामगारों के लिए वर्क स्लिप बनाई गई।Haryana news


जानकारी के मुताबिक, अनिल विज की अध्यक्षता में 21 अप्रैल 2025 को सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड की मीटिंग के दौरान यह वर्क स्लिप घोटाला सामने आया था। पता चला कि श्रमिकों की 90 दिनों की वर्क स्लिप का जो वेरिफिकेशन किया गया, उसमें अगस्त 2023 से मार्च 2025 के बीच 1196759 श्रमिकों की वर्क स्लिप का वेरिफिकेशन किया गया। इस अवधि के दौरान जिला हिसार के दौरान 145582 वर्क स्लिप वेरिफिकेशन की गई। ग्राम सचिव राजेंद्र सिंह के द्वारा अकेले 84741 आवेदनों को इन 3 महीने में वेरिफिकेशन कर दिया गया। इसी ग्राम सचिव द्वारा 2646 वर्क स्लिप एक दिन में वेरिफिकेशन की गई हैं। श्रम निरीक्षक फरीदाबाद द्वारा 2702 वर्क स्लिप सत्यापित की गई है।Haryana news

 
शक होने पर कैबिनेट मंत्री विज ने बैठक में ही कहा कि ऐसा लगता है कि इसमें ज्यादातर वर्क स्लिप का वेरिफिकेशन फर्जी है। इसमें भ्रष्टाचार होने की संभावना हो सकती है। इसके बाद विज ने मीटिंग के दौरान ही तीन सदस्यों की एक कमेटी का गठन किया गया, जिनमें सन्निर्माण कर्मकार बोर्ड के संयुक्त सचिव अजमेर सिंह देसवाल, सचिव सुनील ढिल्लों, मेंबर भूपिंदर शर्मा को शामिल किया गया।