Haryana news : हरियाणा में रिश्ते हुए तार -तार, भाई ने किया बहन का रेप...

 
हरियाणा में रिश्ते हुए तार -तार, भाई ने किया बहन का रेप...

Haryana news : हरियाणा से बेहद शर्मशार करने वाली घटना सामने आई है। हरियाणा के कैथल जिले के ढांड थाना क्षेत्र के एक गांव में भाई-बहन के रिश्ते को तार-तार करने का गंभीर मामला सामने आया है। ताऊ के लड़के ने चचेरी बहन के साथ दुष्कर्म कर दिया। आरोपित परिवार में से ही युवती के सगे ताऊ का बेटा है।

मिली जानकारी के अनुसार, युवती की शिकायत पर आरोपित विवेक के विरुद्ध महिला थाना में केस दर्ज कर लिया गया था। पुलिस ने मंगलवार शाम को ही आरोपित को हनुमान वाटिका कैथल के पास से ही गिरफ्तार कर लिया था। आरोपित को अदालत में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।Haryana news

 

जानकारी के मुताबिक, शिकायत में 19 वर्षीय युवती ने बताया कि वह 11 जून को घर के ऊपर वाले कमरे में अकेली थी। परिवार के अन्य सदस्य नीचे के कमरों में थे। तभी उसके ताऊ का लड़का कमरे में आ गया था। कुछ दिन पहले उसके पिता की मृत्यु हो गई थी। इस कारण वह मानसिक रूप से थोड़ी परेशान थी।

आरोपित ने उसे दिलासा दिलाने के बहाने उसके साथ दुष्कर्म किया। दुष्कर्म करने के बाद आरोपित ने उसे धमकी दी कि अगर इस बारे में किसी को बताया तो वह उसे जान से मार देगा।Haryana news

मिली जानकारी के अनुसार, युवती ने इसके बारे में परिवार के लोगों को बताया और महिला थाना में शिकायत दर्ज करवाई गई थी। Haryana news