Haryana News: हरियाणा में जमीनी विवाद में भाईयों के बीच चली गोलियां, बड़े को छर्रे उसकी पत्नी को लगी गोली

Haryana News: हरियाणा के हिसार में मंगलवार को 2 भाईयों के बीच जमीनी विवाद को लेकर गोलियां चल गई। इस दौरान 2 पक्षों के 5 लोग घायल हो गए। बड़े भाई का आरोप है की छोटे भाई ने गोलियां चलाई, जिसमें कुछ के छर्रे उसे लगे। जबकि, उसकी पत्नी के दोनों पैरों में गोली लगी है।
पत्नी को बंदूक के बट से भी पीटा गया। इसका एक वीडियो भी सामने आया है। उसका बेटा भी घायल हो गया। हिसार के सिविल अस्पताल में तीनों का इलाज चल रहा है। इससे पहले उन्हें ट्रैक्टर के नीचे कुचलने और कल्टीवेटर से काटने की भी कोशिश की गई।
उसका छोटा भाई और भाई का बेटा भी हिसार के प्राइवेट अस्पताल में भर्ती है। उनकी और से कोई बयान सामने नहीं आया है।
पुलिस बोली- दोनों पक्षों के बयान दर्ज कर कार्रवाई करेंगे
इस पर आजाद नगर थाना प्रभारी प्रवीण कुमार ने कहा कि जमीनी विवाद में 2 भाईयों के बीच झगड़ा हुआ है। गोलियां चलने की सूचना है। दोनों पक्षों के लोग घायल हुए हैं। दोनों तरफ के बयान होने के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी।