Haryana news : हरियाणा में पकड़ा गया फर्जी डॉक्टर, PGI में कर रहा था मरीजों का इलाज
Aug 7, 2025, 18:30 IST
Haryana news : हरियाणा से बड़ी खबर सामने आई है। रोहतक के पीजीआई अस्पताल की एमएस ओपीडी में एक फर्जी डॉक्टर को पकड़ा गया, जो इंटर्न डॉक्टर के रूप में इलाज कर रहा था।
जानकारी के मुताबिक, संदेह होने पर सिक्योरिटी गार्डों और स्टाफ ने उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।
पकड़े गए फर्जी डॉक्टर का नाम साहद है जो सोनीपत का रहने वाला बताया जा रहा है। इंटर्न डॉक्टर कृष्ण गहलावत की जगह साहद मरीजों का इलाज कर रहा था।Haryana news
मिली जानकारी के अनुसार, साहद ने 12वीं के बाद पेशेंट केयर असिस्टेंट का डिप्लोमा किया था, लेकिन वह बिना उचित मेडिकल डिग्री के डॉक्टर बनकर इलाज कर रहा था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।Haryana news

