Haryana News : हरियाणा में कांग्रेस के पूर्व विधायक का निधन, पैतृक गांव में होगा अंतिम संस्कार

 
हरियाणा में कांग्रेस के पूर्व विधायक का निधन, पैतृक गांव में होगा अंतिम संस्कार

Haryana News: हरियाणा से बड़ी खबर आ रही है। हिसार की बरवाला विधानसभा से 1982 से 1987 तक कांग्रेस के विधायक रहे चौधरी इंद्र सिंह नैन का 92 वर्ष की आयु में निधन हो गया।

बताया जा रहा है पूर्व विधायक कुछ समय से बीमार चल रहे थे। । उनके निधन की खबर से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। चौधरी इंद्र सिंह नैन एक सम्मानित राजनेता और समाजसेवी थे, जिन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान बरवाला विधानसभा क्षेत्र के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

लोगों ने कहा कि उनकी सादगी और जनसेवा के प्रति समर्पण के लिए उन्हें हमेशा याद किया जाएगा। उनका अंतिम संस्कार आज सुबह 11 बजे उनके पैतृक गांव हसनगढ़ में किया जाएगा। इस दुखद मौके पर कांग्रेस पार्टी के कई वरिष्ठ नेता, कार्यकर्ता और स्थानीय लोग उनके प्रति अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की।