Haryana news : एनकाउंटर में मारे गये गैंगस्टर रोमिल वोहरा का घर होगा ध्वस्त, निगम ने चस्पा किया नोटिस

 
एनकाउंटर में मारे गये गैंगस्टर रोमिल वोहरा का घर होगा ध्वस्त, निगम ने चस्पा किया नोटिस

Haryana news : एनकाउंटर में मारे गए इनामी बदमाश रोमिल वोहरा का घर नगर निगम ध्वस्त करेगा। मंगलवार को ही उसके घर पर नगर निगम की ओर से अवैध होने का नोटिस लगा दिया गया है।यह मकान 57 वर्ग गज में बना हुआ है। एक नोटिस गत 3 जून को भी लगाया गया था।

जानकारी के मुताबिक, तीन दिन पहले दिल्ली पुलिस की ओर से भी उसके घर पर मोस्ट वांटेड का पोस्टर चिपकाया गया था। उसका पिता कपिल वोहरा और मां रिशा वोहरा दोनों जेल में हैं।Haryana news

पिता कपिल वोहरा को खेड़ी लक्खा सिंह में हुए तिहरे हत्याकांड में मदद करने व साजिश में शामिल होने के आरोप में गिरफ्तार किया था। वहीं उसकी मां को व्यासपुर में आइलेट्स सेंटर पर फायरिंग के मामले में साजिश में शामिल होने के आरोप में गिरफ्तार किया था।

मिली जानकारी के अनुसार, नोनी राणा से भी उसकी दोस्ती बनी रही। लगभग एक वर्ष से वह नोनी राणा के लिए काम करने लगा था। उसके कहने पर उसने यमुनानगर सहित अन्य जिलों में लगातार वारदात की। वह इकलौता बेटा था। पड़ोसी उसके बारे में कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है।Haryana news