Haryana news : हरियाणा में HKRN कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, सरकार ने किया ये बड़ा ऐलान

Haryana news : हरियाणा में HKRN कर्मचारियों के लिए बड़ी ख़ुशी की खबर आई है । प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने चुनावी वादों की परिभाषा बदल डाली है। आज प्रदेशवासियों की जुबां पर यही शब्द हैं कि नायब ने जो कहा वो किया। अंबाला शहर नगर निगम के कर्मचारी भी आज मुख्यमंत्री नायब सैनी की तारीफ करते नहीं थक रहे।
मिली जानकरी के अनुसार, बता दें कि ये वो कर्मचारी हैं जो बीते कई सालों से नगर निगम में कच्चे कर्मचारी के रूप में काम कर रहे थे। हर समय नौकरी जाने की तलवार इनके सिर पर लटकी रहती थी, लेकिन प्रदेश के मुखिया ने जब अपना वादा पूरा किया तो इनके चेहरे खिल उठे। क्योंकि इन कर्मचारियों को HKRN के तहत अब जॉब सिक्योरिटी प्रमाण पत्र मिल गये हैं। जिससे ये सभी 58 साल की उम्र तक नौकरी कर सकेंगे। इन कर्मचारियों को आज पूर्व मंत्री असीम गोयल ने जॉब सिक्योरिटी प्रमाण पत्र वितरित किए।
जानकारी के मुताबिक, असीम गोयल ने बताया कि पहले पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने हरियाणा को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया था। अब नायब मुख्यमंत्री की नायाब नीतियां घर घर खुशहाली पहुंचा रही हैं। जिस मुद्दे को विपक्ष केवल चुनावी मुद्दा बताता था उस मुद्दे पर मुख्यमंत्री ने विपक्षियों का मुंह बंद करने का काम किया है।
पूर्व सरकारों के राज में चलने वाले भाई-भतीजावाद,परिवारवाद,कृपावाद,पर्ची खर्ची को जड़ से खत्म किया।