Haryana news : हरियाणा के युवाओं के लिए खुशखबरी, ग्रुप डी के 7500 पदों पर होगी भर्ती 

 
हरियाणा के युवाओं के लिए खुशखबरी, ग्रुप डी के 7500 पदों पर होगी भर्ती 

Haryana news : हरियाणा के युवाओं के लिए बड़ी ख़ुशी की खबर आई है। हरियाणा सरकार ने ग्रुप डी के खाली पदों पर भर्ती की कवायद शुरू कर दी है। मानव संसाधन विकास ने सभी विभागाध्यक्ष को पत्र लिख ग्रुप डी के पदों की जिला व पदवार रिक्तियों की जानकारी अपडेट करने के निर्देश दिए हैं, ताकि पता चला सके कि किस विभाग में कितने पद खाली हैं।Haryana news 

इतने पदों पर होगी भर्ती

मिली जानकारी के अनुसार, विभागाध्यक्षों को जारी पत्र के मुताबिक खाली पदों की जानकारी एचकेसीएल के पोर्टल पर अपडेट करनी है। इससे बचे हुए चयनित उम्मीदवारों को जल्द से जल्द नियुक्त किया जा सके। दरअसल सरकार की यह कवायद ग्रुप डी के 7500 पदों को भरने को लेकर है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ग्रुप डी के 7500 पदों को भरने की घोषणा कर चुके हैं।Haryana news

जुलाई माह के अंत में होगा सीईटी एग्जाम 

जानकारी के मुताबिक, इन पदों में से वंचित अनुसूचित जाति (डीएससी) और अन्य अनुसूचित जाति (ओएससी) वर्ग के लिए कुल 1,209 पद आरक्षित किए गए हैं। इनमें 605 पद वंचित अनुसूचित जाति और 604 पद अन्य अनुसूचित जाति वर्ग के लिए निर्धारित किए गए हैं। कर्मचारी चयन आयोग सीईटी के बाद इन पदों को भरने की कवायद शुरू करेगी। आयोग का मुख्य फोकस अभी ग्रुप सी के सीईटी पर है। सीईटी जुलाई के आखिरी सप्ताह में होने की संभावना है।Haryana news