Haryana news : हरियाणा के विधायकों की बल्ले-बल्ले, अब इतना मिलेगा यात्रा भत्ता

 
हरियाणा के विधायकों की बल्ले-बल्ले, अब इतना मिलेगा यात्रा भत्ता

Haryana news : हरियाणा में विधायकों के लिए अच्छी खबर आई है। हरियाणा विधानसभा का मानसून सत्र शुक्रवार से शुरू हो चुका है। जिसमें सरकार हरियाणा विधानसभा सदस्य (वेतन, भत्ता एवं पेंशन) संशोधन विधेयक 2025 पेश करने जा रही है।

जानकारी के मुताबिक, इस विधेयक के जरिए विधायकों को मिलने वाले यात्रा भत्ते में संशोधन किया जाएगा। प्रस्ताव को हाल ही में कैबिनेट की बैठक में मंजूरी मिल चुकी है।Haryana news

फिलहाल विधायक और उनके परिवार को भारत में की गई यात्रा के लिए अधिकतम 10 हजार रुपये प्रतिमाह की दर से भत्ता दिया जाता है। हालांकि इसकी सीमा पूरे साल के लिए केवल 1 लाख रुपये तय है। यानी कोई भी विधायक साल भर में यात्रा भत्ते के रूप में 1 लाख रुपये से अधिक का लाभ नहीं ले सकता।

मिली जानकारी के अनुसार, नए संशोधन में इस सीमा को बढ़ाकर 1.20 लाख रुपये सालाना करने का प्रावधान किया गया है। इसके तहत अब विधायक पूरे वर्ष में 10 हजार रुपये प्रतिमाह की बजाय कुल मिलाकर 1 लाख 20 हजार रुपये तक का यात्रा भत्ता ले सकेंगे। Haryana news