Haryana news : हरियाणा की फैक्ट्री में बड़ा हादसा, बॉयलर फटने से पांच मजदूर हुए घायल

 
हरियाणा की फैक्ट्री में बड़ा हादसा, बॉयलर फटने से पांच मजदूर हुए घायल

Haryana news : हरियाणा से बड़ी खबर सामने आई है। गांव रसलापुर में फैक्ट्री का बॉयलर फटने से पांच मजदूरों के घायल होने की जानकारी है।

जानकारी के मुताबिक, मजदूरों को उपचार के लिए पानीपत के निजी अस्पताल में ले जाया गया जहां पर उनका इलाज चल रहा है। फैक्ट्री में एल्युमिनियम का काम किया जाता है जहां पर हाई लेवल एल्युमिनियम कॉपिंग लाया जाता है। वहीं पर एल्युमिनियम का काम करते हुए बॉयलर फट गया जिससे काम कर रहे पांच मजदूर घायल हो गए। हादसे के दौरान फैक्ट्री में जोर का धमाका हुआ जिसके बाद मौके पर हड़कंप मच गया। Haryana news