Haryana news : हरियाणा में बदमाश कालिया को घर में घुसकर मारी गोली, तीन बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम

 
हरियाणा में बदमाश कालिया को घर में घुसकर मारी गोली, तीन बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम

Haryana news : हरियाणा से बड़ी खबर सामने आई है। हरियाणा के रेवाड़ी जिले में कुख्यात बदमाश रोहित उर्फ कालिया को अज्ञात हमलावरों ने गोली मार दी।

मिली जानकारी के अनुसार तीन बदमाशों ने कालिया के घर में घुसकर ताबड़तोड़ फायरिंग की। स्कूटी पर आए 3 बदमाशों ने उस पर 4 राउंड फायर किए। कालिया बचने के लिए भागा तो एक गोली उसकी कमर में जा लगी। वारदात को अंजाम देकर बदमाश मौके से फरार हो गए। 

बता दें कि रेवाड़ी पुलिस ने 6 महीने पहले प्रॉपर्टी डीलर से फिरौती मांगने के मामले में कालिया को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने बदमाश कालिया को गिरफ्तार कर स्कर्ट पहनाकर घुमाया था।Haryana news