Haryana news : NCB की बड़ी कार्रवाई, ड्रग केस में फरार मशहूर पंजाबी सिंगर गिरफ्तार
Haryana news : नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए हरियाणा के सिरसा निवासी जगसीर सिंह उर्फ काला उर्फ बाज को गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के मुताबिक, ये शख्स 36.150 किलोग्राम अफीम तस्करी के मामले में लंबे समय से फरार था। NCB ने उस पर 50 हजार रुपये का इनाम रखा था। ये गिरफ्तारी चंडीगढ़ में की गई, जिसे नशीले पदार्थों के खिलाफ चल रही मुहिम में बड़ी सफलता माना जा रहा है।
मिली जानकारी के अनुसार जगसीर सिंह ने अपनी असली पहचान छिपाकर पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री में कदम रखा था। वह एक सिंगर के रूप में उभरा और यूट्यूब व इंस्टाग्राम जैसे सोशल मीडिया मंचों पर काफी लोकप्रिय हो चुका था। कई पंजाबी सिंगरों के साथ उसकी तस्वीरें भी सामने आई हैं। उसने अपनी छवि को इस तरह बदला कि कोई शक न कर सके, लेकिन NCB की पैनी नजर से वह बच नहीं पाया। Haryana news
जानकारी के मुताबिक, NCB ने जगसीर सिंह को 2016 में भगोड़ा घोषित किया था। वह करीब एक दशक तक अपनी पहचान और ठिकाने बदलकर कानून की पकड़ से दूर रहा।
पुख्ता सूचना के आधार पर NCB की टीम ने जगसीर सिंह को धर दबोचा। अधिकारियों का मानना है कि यह गिरफ्तारी नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी जीत है। Haryana news

