Haryana news : हरियाणा में रोडवेज का चक्का जाम, जानिए क्या है वजह ?

 
हरियाणा में रोडवेज का चक्का जाम, जानिए क्या है वजह ?
Haryana news : हरियाणा में रोडवेज यात्रियों के लिए जरूरी खबर है। सरकारी कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर बुधवार को राष्ट्रव्यापी हड़ताल करने की घोषणा की है। कर्मचारी यूनियनों के संयुक्त मोर्चा ने इस हड़ताल में शामिल होने फैसला लिया है। इनमें हरियाणा रोडवेज, बैंक कर्मचारी, बिजली निगम, नगर निगम, जनस्वास्थ्य विभाग, हरियाणा पर्यटन निगम के कर्मचारी शामिल होंगे।

जानकारी के मुताबिक, रोडवेज कर्मचारियों ने पूरे प्रदेश में चक्का जाम करने के लिए कहा है। इस मामले में कई कर्मचारी नेताओं ने फरीदाबाद डिपो में भी हड़ताल रखने के लिए कहा है। इससे यात्रियों को कुछ परेशानी का भी सामना करना पड़ सकता है। बल्लभगढ़ जिले का सबसे बड़ा बस अड्डा है।Haryana news

यहां से रोजाना चंडीगढ़, शिमला, अमृतसर, पठानकोट, धर्मशाला, हरिद्वार, आगरा-अलीगढ़, जयपुर, भरतपुर के लिए बसों का संचालन होता है।Haryana news