Haryana news : हरियाणा में इतने लोगों की है दो या दो से ज्यादा पत्नियां, फैमिली ID से हुआ बड़ा खुलासा
Haryana : हरियाणा से बड़ी खबर सामने आई है। हरियाणा फैमिली ID के आंकड़ों में एक बड़ा खुलासा हुआ है। फैमिली ID में हर व्यक्ति को अपनी पत्नी और बच्चों की जानकारी देनी होती है। तभी परिवार को किसी भी सरकार योजना का लाभ मिल पाना संभव है। ऐसे में कई लोगों ने फैमिली ID में अपनी एक या दो नहीं बल्कि तीन-तीन पत्नियों की जानकारी दी है।
मिली जानकारी के अनुसार, हरियाणा में 2779 लोग ऐसे हैं, जिनकी एकल परिवार में दो या दो से ज्यादा पत्नियां हैं। यह खुलासा फैमिली ID के डाटा से हुआ है। इन लोगों ने अपनी पत्नियों के बच्चों की भी जानकारी दी है। फैमिली ID के डाटा के मुताबिक 2761 व्यक्तियों की दो पत्नियां, 15 की तीन और तीन लोगों की तीन से ज्यादा पत्नियां हैं। Haryana
फैमिली ID के मुताबिक नूंह में 353 लोगों की एकल परिवार में दो पत्नियां हैं। अंबाला में 87, भिवानी में 69, चरखी दादरी में 30, फरीदाबाद में 267, फतेहाबाद में 104, गुरुग्राम में 157, हिसार में 152, झज्जर में 72, जींद में 146, कैथल में 92, करनाल 171, कुरुक्षेत्र में 96, महेंद्रगढ़ में 81, पलवल में 178, पंचकूला में 44, पानीपत में 129, रेवाड़ी में 80, रोहतक में 78, सिरसा में 130, सोनीपत में 134, यमुनानगर में 111 व्यक्तियों की दो पत्नियां हैं। भिवानी में दो, फरीदाबाद में दो, हिसार में एक, झज्जर में एक, जींद में एक, करनाल में दो, कुरुक्षेत्र में एक, नूंह में एक, पलवल में एक, रेवाड़ी में एक, सोनीपत में दो लोगों की तीन पत्नियां दर्शाई गई हैं।Haryana

