Haryana: हरियाणा में अब कोई नहीं हड़प सकेगा आपका राशन, सरकार ने लिया ये बड़ा एक्शन

Haryana: हरियाणा वासियों के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। हरियाणा सरकार द्वारा समय समय पर अनेक कदम उठाए जा रहे हैं। जिससे सरकार द्वारा शुरू की गई स्कीमों का लोगों को फायदा मिल सके। इसी कड़ी में हरियाणा के गरीबों के राशन को कोई दूसरा नहीं हड़प सकेगा। इसके लिए हरियाणा की नायब सरकार राशन डिपुओं में नई व्यवस्था लागू करने जा रही है। इसके तहत अब पात्र परिवार के सदस्य के फोन पर एसएमएस आएगा।
मिली जानकारी के अनुसार, प्रदेश हरियाणा की बीजेपी सरकार राशन डिपुओं में नई व्यवस्था शुरू करेगी। इस नई व्यवस्था शुरू होने से गरीब परिवार के व्यक्तियों को उनका पूरा हक मिलेगा। राशन डिपो पर मिलने वाला सस्ता राशन गरीबों को ही मिलेगा, जबकि कोई दूसरा उनके राशन को नहीं ले सकेगा।
हरियाणा प्रदेश के खाद्य एवं आपूर्ति राज्य मंत्री राजेश नागर ने बताया कि राशन देने के लिए OTP की स्कीम पर तेजी से कार्य चल रहा है। इसके लिए बहुत जल्द यह व्यवस्था लागू हो जाएगी। इस स्कीम के तहत OTP भेजने की व्यवस्था की जा रही है। जब भी कोई व्यक्ति राशन लेने जाएगा तो उसके पंजीकृत मोबाइल फोन पर OTP आएगाा।
इस OTP के बताने पर ही पात्र को राशन मिलेगा। इस व्यवस्था से कोई भी किसी का राशन नहीं हड़प सकेगा। इस स्कीम को कामयाब बनाने के लिए पूरे हरियाणा प्रदेश में नई मशीने भी लगाई जा रही है।
आपको बता दें कि देश के हिमाचल प्रदेश में OTP की स्कीूम लागू है। मंत्री नागर ने कहा- इस स्कीम को जल्द से जल्द शुरू करने के लिए विभाग के अधिकारियों को निर्देश जारी कर दिए गए हैं।