Haryana Fuel Price Hike: हरियाणा में पेट्रोल-डीजल ₹3 और CNG ₹2 महंगी; जानें फतेहाबाद, गुरुग्राम का नया रेट

हरियाणा में पेट्रोल-डीजल ₹3 प्रति लीटर और CNG ₹2 प्रति किलो महंगी। फतेहाबाद में पेट्रोल ₹99.40 के पार, जानें ट्रांसपोर्टर्स और पंप संचालकों का क्या है कहना।

 
Transporters Reaction Fuel Price Hike India

हरियाणा:  पेट्रोल डीजल बढ़ते दामों का असर जनता पर पड़ेगा और इससे महंगाई बढ़ेगी। आम लोग जहां सरकार के इस फैंसले के साथ है वहीं ट्रांसपोर्टर व पेट्रोल पम्प संचालको का कहना है वे सरकार के साथ है लेकिन इससे उनके काम काज पर इसका असर पड़ रहा है।

पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक बार फिर लगी आग ने आम आदमी की चिंता बढ़ा दी है। जहाँ सरकार इसे वैश्विक परिस्थितियों का असर बता रही है, वहीं इसका सीधा असर अब रसोई से लेकर परिवहन तक दिखने लगा है। दिलचस्प बात यह है कि जनता इस फैसले पर सरकार के साथ खड़ी तो है, लेकिन महंगाई के बोझ से दबी भी महसूस कर रही है। पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ना सिर्फ ईंधन का महंगा होना नहीं है, बल्कि यह महंगाई के उस चक्रव्यूह की शुरुआत है जिससे कोई अछूता नहीं रहता। डीजल की कीमतों में उछाल का सीधा मतलब है माल ढुलाई महंगी होना। जब ट्रक का किराया बढ़ता है, तो आपकी थाली में पहुँचने वाली दाल और सब्जियां भी महंगी हो जाती हैं। लोगों का कहना है बढ़े पेट्रोल डीजल के दामों पर वे सरकार के साथ हैं।

जानें पेट्रोल पंप संचालकों और ट्रांसपोर्टर्स का रिएक्शन

वहीं पेट्रोल पम्प संचालको का बढ़े पेट्रोल डीजल के दामों पर कहना है इसका असर उनकी सेल पर पड़ेगा लेकिन दाम अभी और बढ़ने चाहिए है। उन्होंने कहा पिछले दिनों प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा की गई अपील का असर भी देखने को मिला है अब लोग पेट्रोल डीजल का इस्तेमाल कम कर रहे हैं। जिसका असर उनकी सेल पर पड़ रहा है। वहीं बात ट्रांसपोर्टर्स की जाए तो ट्रांसपोर्टर्स का कहना है इसका असर जनता पर पड़ेगा और महँगाई बढ़ेगी। उनके काम काज पर भी इसका असर देखने को मिलेगा। लेकिन वे सरकार के साथ है जो भी फैंसला सरकार ले वे उनके साथ खड़े हैं।

हरियाणा में भी पेट्रोल-डीजल के रेट में बढ़ोतरी हो गई है। प्रदेश के कई शहरों में पेट्रोल की कीमत 100 रुपए के पास पहुंच गई है। फतेहाबाद में नए रेट 99.40 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं। अधिकांश शहरों में डीजल की कीमत भी 90 क्रास कर गई है।बताया जा रहा है कि नई कीमतों के अनुसार, पेट्रोल-डीजल पर करीब 3-3 रुपए प्रति लीटर की वृद्धि हुई है। वहीं CNG पर 2 रुपए प्रति किलो रेट बढ़े हैं।