Haryana Petrol Diesel Price: हरियाणा में ₹100 के पार पहुंचा पेट्रोल; 90 पैसे की नई बढ़ोतरी

हरियाणा में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में 90 पैसे का इजाफा। पेट्रोल ₹100 के पार, डीजल भी ₹90 के ऊपर। जानें ईरान-अमेरिका तनाव और कच्चे तेल का कीमतों पर असर।

 
Haryana Fuel Prices May 2026

देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में मंगलवार को 90 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई है। इससे हरियाणा में भी पेट्रोल की कीमत 100 रुपए के पार पहुंच गई है। अभी प्रदेश में लगभग 98.95 से 99.12 रुपए प्रति लीटर के बीच पेट्रोल बिक रहा था।

वहीं डीजल का भाव भी 90 पार हो गया है। अभी सूबे में डीजल 90.94 से 91.50 प्रति लीटर के आसपास बिक रहा था। एक हफ्ते से भी कम समय में ईंधन के दामों में यह दूसरी बढ़ोतरी है। इससे पहले 15 मई 2026 को ही कीमतों में 3 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई थी।

इस बढ़ोतरी की मुख्य वजह अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव है। ईरान और अमेरिका में जंग शुरू होने से पहले क्रूड ऑयल के दाम 70 डॉलर थे जो अब बढ़कर 100 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गए हैं। क्रूड की कीमतें बढ़ने से तेल कंपनियां दबाव में थीं। इसलिए कंपनियों ने घाटे की भरपाई के लिए यह कदम उठाया है। अगर कच्चे तेल की कीमतों में लंबे समय तक तेजी बनी रहती है तो पेट्रोल-डीजल की कीमतें और भी बढ़ाई जा सकती हैं।