Haryana: हरियाणा में पुलिस कमिश्नर का बड़ा एक्शन, दो मुंशी को किया सस्पेंड, 4 को नोटिस 

 
हरियाणा में पुलिस कमिश्नर का बड़ा एक्शन, दो मुंशी को किया सस्पेंड, 4 को नोटिस 

Haryana: हरियाणा के झज्जर से बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां पुलिस कमिश्नर डॉ. राजश्री सिंह की ओर से बड़ी कार्रवाई की गई है। औचक निरीक्षण के दौरान ड्यूटी में कोताही मिलने पर आज जिले के एक थाने के दो मुंशियों को सस्पेंड किया है। 

मिली जानकारी के अनुसार, हाल ही में बड़े स्तर पर आईपीएस अफसरों के तबादले हुए हैं। पुलिस आयुक्त डॉ राजश्री सिंह ने 26/27 अप्रैल को थाना बादली का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान ड्यूटी में कोताही पाए जाने पर उन्होंने कड़ा रुख अपनाते हुए थाना के मुंशी मुख्य सिपाही विवेक और नाइट मुंशी सिपाही विकास कुमार को सस्पेंड कर दिया। Haryana News 

जानकारी के मुताबिक, वहीं थाना बादली प्रबंधक निरीक्षक राकेश कुमार, उप निरीक्षक सतबीर, ड्यूटी अधिकारी मुख्य सिपाही अनिल कुमार, ईएचसी राजेश कुमार को कारण बताओ नोटिस दिया।

वर्दी में नहीं था

मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस प्रवक्ता सुरेंद्र कुमार ने बताया कि जानलेवा हमला करने के मामले में एक आरोपी को पूछताछ के लिए पुलिस रिमांड पर लिया गया था, जिस संबंध में आरोपी की निगरानी के लिए लगाई गई ड्यूटी में लापरवाही पाई गई। वहीं रात्रि मुंशी सिपाही विकास कुमार भी वर्दी में नहीं था। ऐसा करने पर कड़ा रुख अपनाते हुए पुलिस आयुक्त डॉ राजश्री सिंह ने दोनों कर्मचारियों को सस्पेंड करने के आदेश जारी कर दिए हैं। Haryana News

जानकारी के मुताबिक, पुलिस आयुक्त ने सभी कर्मचारियों को स्पष्ट शब्दों में कहा है कि भविष्य में भी किसी भी थाना/ चौकी का औचक निरीक्षण किया जा सकता है इस दौरान लापरवाही पाए जाने पर संबंधित कर्मचारियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।