Haryana: हरियाणा में ऊंट तस्करों के ठिकाने पर पुलिस ने की छापेमारी, काटने की कर रहे थे तैयारी
Haryana: हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। हरियाणा के नूंह जिले के फिरोजपुर झिरका थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव नावली की अरावली पहाड़ी में पुलिस ने दबिश देकर ऊंट तस्करों के ठिकाने पर छापेमारी की है और ऊंटों को कटने से बचाया है।
जानकारी के मुताबिक, इस छापेमारी के दौरान तीन आरोपी मौके से भागने में कामयाब हो गए। पुलिस ने पहाड़ी के समीप से क्रूरता पूर्वक रस्सियों से बंधे हुए 10 ऊंटों को बरामद किया है। Haryana News
मिली जानकारी के अनुसार, वहीं मौके से कुल्हाड़ी सहित अन्य सामान को बरामद किया है। अभी तक आरोपियों की कोई पहचान नहीं हो पाई है। फिरोजपुर झिरका थाना पुलिस में अज्ञात ऊंट तस्करों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
काटने की तैयारी
जानकारी के मुताबिक, मौके पर देखा तो 6 ऊंट और 4 ऊंटनी क्रूरता पूर्वक रस्सियों से बंधे हुए मिले। देखने लग रहा था कि ऊंट काफी दिनों से भूखे प्यासे है। वहीं एक ऊंट की तस्करों ने दोनों आंख फोड़ रखी थी। Haryana News
कुल्हाड़ी और छुरी बरामद
मिली जानकारी के अनुसार, फिरोजपुर झिरका थाना प्रभारी ओमवीर ने बताया कि पुलिस ने मौके से सभी 10 ऊंटों को बचा लिया है। अगर पुलिस की टीम थोड़ी देर और नहीं पहुंचती तो आरोपी सभी ऊंटों का वध कर देते। Haryana News
जानकारी के मुताबिक, ऊंट काटने वाले कुल तीन लोग थे। जो पुलिस को देखकर भाग गए। जिनकी पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। मौके से 10 ऊंट, कुल्हाड़ी और छुरी बरामद हुई है। तीनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

