Haryana news : हरियाणा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, महिला समेत पांच नशा तस्करों की करोड़ो की प्रॉपर्टी जब्त
Aug 22, 2025, 15:49 IST
Haryana news : हरियाणा से बड़ी खबर सामने आई है। हरियाणा पुलिस ने नशे के कारोबार में शामिल पांच तस्करों की 1.40 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त कर दी है। इसमें एक महिला तस्कर भी शामिल है।
मिली जानकारी के अनुसार, इन 6 तस्करों की संपत्ति को भी जब्त करने की पुलिस ने तैयारी शुरू की है। इन तस्करों की संपत्तियां एनडीपीएस एक्ट की धारा 68(एफ) के तहत अटैच की गई हैं, और पूरी रिपोर्ट सक्षम प्राधिकारी को सौंप दी गई है।
ये नाम है शामिल
- विनोद कुमार निवासी खाबड़ा कलां, भट्टू कलां, संपत्ति: ट्रैक्टर, कार, मोटरसाइकिल, स्कूटी, बोलेरो पिकअप, ज्वेलरी, नगदी। अनुमानित कीमत 41.32 लाख।
- महंगा सिंह निवासी बदलपुर, पटियाला, संपत्ति: रिहायशी मकान। अनुमानित कीमत 16 लाख रुपये
- महेन्द्र सिंह उर्फ मिंदू निवासी लोहा खेड़ा, संपत्ति: क्रेटा कार व मकान। अनुमानित कीमत 30 लाख रुपये
बब्लू निवासी गुरुनानकपुरा, फतेहाबाद; संपत्ति: स्कॉर्पियो, मारुति विटारा और ट्रैक्टर। अनुमानित कीमत 28 लाख रुपये - नछत्तरो निवासी नंहेड़ी, संपत्ति: मकान व कार। अनुमानित कीमत 25 लाख रुपये Haryana news
जानकारी के मुताबिक, इस कार्रवाई को अंजाम देने में अपराध शाखा, साइबर सेल और जिला खुफिया इकाई की संयुक्त टीम ने जांच की और संपत्तियों की पहचान की गई। एसपी सिद्वांत जैन का कहना है कि भारत सरकार पोर्टल पर ये प्रक्रिया शुरू की गई है। पांच की प्रॉपर्टी जब्त की गई और 6 की प्रक्रिया चल रही है। Haryana news

