Haryana: हरियाणा में जनस्वास्थ्य विभाग ने JE को किया सस्पेंड, जाने पूरा मामला ?
Haryana: हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। हरियाणा में जनस्वास्थ्य विभाग द्वारा JE को सस्पेंड करने का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक, महेंद्रगढ़ जिला के नांगल चौधरी में सीवर लाइन के ब्लॉकेज को रिपेयर करने के लिए होद में उतरे दो सफाई कर्मचारी दम घुटने से हुई मौत हो गई थी।
मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस ने इस मामले में विभाग के जेई व एक अन्य कर्मचारी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया। साथ विभाग ने इस मामले में जेई को सस्पेंड भी कर दिया। जिसका मुख्यालय अब होडल रखा गया है। दूसरी ओर दोनों मृतक शादीशुदा थे। जिनमें एक मृतक की पत्नी के एक माह बाद बच्चा भी होने वाला है। Haryana News

ये था पूरा मामला...
जानकारी के मुताबिक, मोहनपुर निवासी अनूप कुमार (28) तथा ढाणी बंधा वाली का जोगेंद्र कुमार (30) कौशल रोजगार निगम के अंतर्गत पब्लिक हेल्थ विभाग में बतौर सफाई कर्मचारी नियुक्त थे।
नहीं हुई मूवमेंट
मिली जानकारी के अनुसार, दोनों कर्मी सुबह 9 बजे सीवर के होद का ढक्कन खोलकर नीचे उतरे तथा लोहे के सरिए से ब्लॉकेज तलाशना शुरू किया। दो कर्मचारी बाहर खड़े होकर मशीन को ऑपरेट करने में मदद कर रहे थे। Haryana News
लेकिन अंदर गए कर्मचारियों ने कोई मूवमेंट रिपोर्ट नहीं दी, इसके बाद बाहर खड़े जेई और दो अन्य कर्मियों ने आवाज लगाई, जबाब नहीं मिलने पर उन्होंने तुरंत मशीन को बंद किया। तथा सीवर में फंसे कर्मियों को निकलने के यंत्र तलाशने लगे।
जानकारी के मुताबिक, नजदीकी मकान मालिक ने एक निजी अस्पताल से आक्सीजन का सिलेंडर मंगवाया तथा उसकी मदद से अन्य कर्मी को नीचे उतारा। लेकिन थोड़ी नीचे जाते ही उसकी भी दम घुटना शुरू होने पर उसे तत्परता से वापस बाहर निकाला। इसके बाद सीएचसी से आक्सीजन के सिलेंडर मंगवाए और रस्सी से लोहे की कुंडी बांधकर सीवर में फेंका, इस कुंडी में एक कर्मी फंसा जिसे खींचकर निकाला गया।
मिली जानकारी के अनुसार, दूसरे कर्मचारी को एक स्थानीय युवक उत्तम सिंह राजपूत की मदद से निकाला गया। शहरवासियों ने दोनों अचेत कर्मियों को सीएचसी में पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने जांच की और मृत घोषित कर दिया गया था। Haryana News
मशीन से कराने की हिदायत
जानकारी के मुताबिक, विभाग के उप मंडल अधिकारी महेश कुमार ने बताया कि सभी कनिष्ठ अभियंताओं को ब्लॉकेज सीवर लाइन की रिपेयर मशीनों से कराने की हिदायत दी थी। इसके अलावा विभाग के पास सभी संसाधन तथा उपकरण उपलब्ध हैं, बावजूद लापरवाही होना समझ से परे है। शुक्रवार की सुबह करीब 12 बजे ही हादसे की जानकारी मिली है, मामले की गहनता से छानबीन कर रहे हैं।
शिकायत पर केस दर्ज
मिली जानकारी के अनुसार, थाना प्रभारी छत्रपाल चौधरी ने बताया कि सीवर लाइन में जहरीली गैस से दम घुटने से दो सफाई कर्मचारियों की मौत हो गई थी। मृतक के परिजनों की शिकायत पर विभाग के कर्मचारियों पर केस दर्ज किया है। आरोपियों के खिलाफ जल्द आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। Haryana News
जेई को किया गया सस्पेंड
जानकारी के मुताबिक, इस मामले में विभाग ने कार्रवाई करते हुए जेई नितिन को सस्पेंड कर दिया गया है। इस दौरान उनका मुख्यालय होडल रखा गया है। वहीं दूसरा कर्मचारी एचकेआरएन के तहत लगा हुआ है।
दो कर्मचारियों..
मिली जानकारी के अनुसार, इस हादसे में मारे गए कर्मचारी जोगेंद्र की शादी हो चुकी है। उसकी पत्नी करीब आठ महीने की प्रेग्नेंट है। पिता का लगभग 10 साल पहले देहांत हो चुका है, पीछे तीन बहन, एक भाई ओर विधवा मां है। अनूप गांव मोहनपुर का निवासी है, पिता का लगभग 15 साल पहले देहांत हो चुका, पब्लिक हेल्थ में सीवर मैन पोस्ट पर नियुक्त था। Haryana News
जानकारी के मुताबिक, मृतक के पीछे एक छोटा भाई और विधवा मां पत्नी है। एक बेटा है जिसकी उम्र करीब चार साल है। सीवर लाइन हादसे मे अपने बेटे को खोने के गम मे मृतक अनूप कुमार की माता की हालात गंभीर है, उन्हें हॉस्पिटल मे एडमिट करवाया गया।

