Haryana: हरियाणा में ACB की रिटायर्ड अफसर के घर रेड, इस घोटाले की चल रही जांच

Haryana: हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। मिली जानकारी के अनुसार, पंचकूला में सोमवार देर रात पंचायती राज विभाग के रिटायर्ड अकाउंट ऑफिसर को फरीदाबाद की ACB टीम ने गिरफ्तार कर लिया।
जानकारी के अनुसार, बताया जा रहा है की ACB को उनके घर से 3.60 करोड़ कैश और बड़ी मात्रा में सोने और चांदी के जेवरात मिले हैं।
रात को ही ACB की टीम ने रिटायर्ड अधिकारी को गिरफ्तार कर अपने साथ फरीदाबाद ले गई। उन्हें आज कोर्ट में पेश किया जाएगा।
पहुंची थी टीम
मिली जानकारी के मुताबिक कैथल जिले के चौसाला गांव के रिटायर्ड अकाउंट ऑफिसर शमशेर सिंह मूल रूप से रहने वाले हैं। फिलहाल वे पंचकूला के सेक्टर-26 में रह रहे थे। उनसे जुड़े एक केस को लेकर रात को फरीदाबाद की ACB की टीम उन्हें गिरफ्तार करने के लिए पंचकूला पहुंची थी।
जब टीम उनके घर पहुंची तो उन्हें शक हुआ। उन्होंने शमशेर सिंह के घर की तलाशी ली। घर से 3.60 करोड़ कैश और सोने-चांदी के जेवर मिले। टीम सारा सामान कब्जे में लेकर शमशेर सिंह को अपने साथ ले गई।
घोटाले की जांच
मिली जानकारी के अनुसार, पंचायती राज विभाग में हुए घोटाले की जांच पहले से चल रही थी। हालांकि अभी यह सामने नहीं आया है कि घोटाला क्या है? ACB से जुड़े सूत्रों का कहना है कि इस मामले में और भी बड़े खुलासे हो सकते हैं। घोटाले में अन्य लोगों की संलिप्तता की भी जांच की जा रही है।