Haryana Rain Alert: हरियाणा में अगले 3 घंटे भारी! इन जिलों में जबरदस्त बरसात
Haryana Rain Alert: हरियाणा में लगातार मौसम बदलता जा रहा है। अगले तीन घंटे हरियाणा के कई जिलों के लिए भारी होने वाले है। आइए जानते है मौसम विभाग ने किन किन जिलों में जबरदस्त बरसात आने का अलर्ट जारी किया है। फिलहाल कई जिलों में बादलवायी होने के कारण हवा का रुख भी बदल गया है। हाल ही में मिली मौसम विभाग की ताजा रिपोर्ट के अनुसार इन जगहों पर अगले 3 घंटे में जोरदार बारिश होने वाली है
कृषि मौसम विज्ञान विभाग, चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार
हकृवि -भारत मौसम विज्ञान विभाग : अल्पअवधि मौसम पूर्वानुमान : 30.08.2025 @ दोपहर 2.45 बजे जारी... अगले तीन घंटों मे कुरुक्षेत्र, कैथल, अंबाला, पंचकूला, यमुनानगर, सिरसा, फतेहाबाद जिलों में हवाओं व गरजचमक के साथ कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश संभावित। इस दौरान कुछ एक स्थानों पर तेज बारिश भी संभावित।

