Haryana Rain Alert: हरियाणा के इन जिलों में आज होगी भारी बारिश, देखें मौसम पूर्वानुमान

 
Haryana Rain Alert: हरियाणा के इन जिलों में आज होगी भारी बारिश, देखें मौसम पूर्वानुमान

Haryana Rain Alert: हरियाणा में मौसम काफी बदल गया है। आज स्वतंत्रता दिवस पर हरियाणा के 7 जिलों में बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग ने प्रदेश के 7 जिलों पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, भिवानी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़ और रेवाड़ी में यलो अलर्ट जारी किया है। 

इन जिलों में तेज बारिश होने की संभावना जताई गई है, जबकि अन्य जिलों में हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान है। Haryana Rain Alert

मौसम विभाग की मानें तो बारिश की गतिविधियां अगले तीन दिन तक जारी रहेंगी।

अगले दो दिन का मौसम...

16 अगस्त : IMD के अनुसार 16 अगस्त को 3 जिलों अंबाला, यमुनानगर, करनाल, में बारिश का यलो अलर्ट है। वहीं पूर्वानुमान के अनुसार सिरसा, फतेहाबाद,हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, जींद, कैथल, रोहतक, झज्जर में 25 से 50 प्रतिशत, और पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, करनाल, पानीपत, सोनीपत, कुरूक्षेत्र, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात और पलवल में 50 से 75 प्रतिशत बारिश की संभावना जताई गई है। Haryana Rain Alert

17 अगस्त: सभी जिलो में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है लेकिन अलर्ट नहीं है। पूर्व अनुमान के अनुसार सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी,जींद, कैथल और कुरूक्षेत्र में 25 से 50 प्रतिशत बारिश की संभावना जताई गई है। Haryana Rain Alert

वहीं चरखी दादरी,महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात, पलवल, झज्जर, रोहतक, पंचकुला, अंबाला,यमुनानगर, करनाल, पानीपत, सोनीपत में 50 से 75 प्रतिशत बारिश की संभावना है।