Haryana Rain Alert: हरियाणा के इन जिलों में बारिश का अलर्ट, इस दिन तक एक्टिव रहेगा मानसून
Haryana Rain Alert: हरियाणा में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। लगातार हरियाणा के सभी जिलों में जोरदार बारिश देखने को मिल रही है, जिससे प्रदेश में बाढ़ जैसे हालात बने हुए है। आइए जानते है मौसम विभाग की ताजा रिपोर्ट के बारें में...
मौसम विभाग के अनुसार, हरियाणा के 7 जिलों में बारिश हो रही है। इनमें पानीपत, सोनीपत, गुरुग्राम, रोहतक, भिवानी, चरखी दादरी और फतेहाबाद में आज बारिश हुई, इसके अलावा 6 जिलों में बादल छाए हुए हैं। इन जिलों में कैथल, कुरुक्षेत्र, जींद, अंबाला, रेवाड़ी और फरीदाबाद शामिल हैं। Haryana Rain Alert
मौसम विभाग ने आज के लिए 12 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। जिनमें पंचकूला, अंबाला, कुरुक्षेत्र, यमुनानगर, करनाल, झज्जर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम,फरीदाबाद, नूंह और पलवल शामिल है।
चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि प्रदेश में आज और 1 सितंबर को हल्की से मध्यम बारिश के अलावा कुछेक स्थानों पर तेज बारिश हो सकती है। वहीं 2 और 3 सितंबर को हल्की बारिश होगी। उसके बाद 3 सितंबर से मौसम साफ होने की संभावना है। Haryana Rain Alert
2 दिन अलर्ट
फतेहाबाद में अगले दो दिन तेज बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इससे किसानों के साथ-साथ प्रशासन की चिंता भी बढ़ गई है। भारी बारिश से जलभराव के अलावा घग्गर नदी के ओवरफ्लो होने का खतरा बना हुआ है।
सक्रिय रहेगा मानसून...
चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय, हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि इस समय मानसून की ट्रफ उत्तर भारत की ओर बनी हुई है, जिसके कारण हरियाणा और आसपास के क्षेत्रों में बारिश हो रही है। अगले तीन से चार दिनों तक प्रदेश में मानसून सक्रिय रहने की संभावना है। Haryana Rain Alert
उन्होंने कहा कि मानसूनी बारिश 3 सितंबर तक जारी रह सकती है। इसमें 1 सितंबर को अच्छी बारिश, जबकि 2 और 3 सितंबर को हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।
यह बरसात धान की फसल के लिए लाभदायक रहेगी, लेकिन नरमा, कपास, ग्वार, बाजरा और अन्य खरीफ फसलों पर इसके नकारात्मक असर पड़ सकते हैं। किसानों को सलाह दी गई है कि वे अपने खेतों में पानी जमा न होने दें, ताकि फसलों को होने वाले नुकसान से बचाया जा सके। Haryana Rain Alert
अगले 2 दिन का मौसम
1 सितंबर: 10 जिलों, पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, ,करनाल, पानीपत, सोनीपत, गुरुग्राम, फरीदाबाद, नूंह और पलवल में हल्की से तेज बारिश हो सकती है। Haryana Rain Alert
2 सितंबर: 15 जिलों, पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, करनाल, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, चरखी दादरी, झज्जर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, नूंह और पलवल में हल्की से तेज बारिश हो सकती है।

