Haryana Rain Alert : हरियाणा में बारिश का अलर्ट जारी, जाने मौसम विभाग की ताजा अपडेट?

Haryana Rain Alert : हरियाणा में बारिश को लेकर विभाग ने अलर्ट जारी किया है। हरियाणा में अगले 24 घंटे तक मूसलाधार बारिश को लेकर मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग ने बुधवार को कई जिलों में ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही तीन जिलों में अधिक वर्षा की संभावना जताई है।
मौसम विभाग के अनुसार, हरियाणा के पंचकूला, अंबाला और यमुनानगर में आज ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है, जबकि कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, पानीपत, सोनीपत, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात और पलवल में यलो अलर्ट जारी किया गया है। ऐसे में आज इन जिलों में बारिश की संभावना है. साथ ही आसपास के क्षेत्र में मध्यम बारिश की संभावना मौसम विभाग ने जताई है। Haryana Rain Alert
मौसम विभाग के मुताबिक, 25 और 28 जून को दो पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होंगे, इससे प्रदेश के अधिकतर हिस्सों में बारिश होगी। आसमान में बादलों का प्रभाव भी दिखाई देगा। मैदानी राज्यों में पच्चीस से तीस जून तक झमाझम बारिश की संभावना है। एचएयू कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉ. एमएल खिचड़ बताते हैं इस बार सामान्य से अधिक बारिश होगी। Haryana Rain Alert
मौसम वैज्ञानिक डॉ चंद्र मोहन के अनुसार 27-28 जून तक मानसून हरियाणा में प्रवेश करेगा, हरियाणा के कुछ जिलों में बारिश हुई है। Haryana Rain Alert