Haryana Rain Alert: हरियाणा के इन जिलों में बारिश का अलर्ट जारी, जाने मौसम विभाग की ताजा अपडेट

Haryana Rain Alert: हरियाणा में मौसम विभाग ने आज यानी 23 जून से लेकर 28 जून तक बारिश होने की संभावना जताई है। जिसके चलते प्रदेश में 23 और 24 जून के लिए बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। जबकि, 25 जून के लिए बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं 26 जून से लेकर 28 जून तक बारिश का येलो अलर्ट है। ऐसे में प्रदेश में अगले पांच दिनों तक गरज-चमक के साथ भारी बारिश होगी। आइए जानते हैं कि कहां-कहां बारिश होने की संभावना है।
मौसम विभाग की मानें, तो आज यानी सोमवार को चंडीगढ़, पंचकुला, अंबाला में अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है। इसके अलावा यमुनानगर, कुरूक्षेत्र, करनाल, कैथल, पानीपत, सोनीपत, जिंद, रोहतक में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है। वहीं सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, झज्जर, महेंद्रगढ़, रेवाडी, गुरूग्राम, फ़रीदाबाद, मेवात और पलवल जिले में भी बारिश होने की संभावना बनी हुई है।Haryana Rain Alert
हरियाणा में 24 जून को बारिश का येलो अलर्ट जारी
विभाग के अनुसार, हरियाणा में कल यानी 24 जून को राजधानी चंडीगढ़, पंचकुला, अंबाला में अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है।इसके अलावा यमुनानगर, कुरूक्षेत्र, करनाल, कैथल, पानीपत, सोनीपत, झज्जर, गुरूग्राम, फरीदाबाद, मेवात, पलवल, जींद,रोहतक,भिवानी और चरखी दादरी में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है। इसके अलावा महेंद्रगढ़,रेवाड़ी, सिरसा, फतेहाबाद और हिसार जिलों में बारिश होने की संभावना बनी हुई है।Haryana Rain Alert
हरियाणा में 25 जून का बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी
मौसम विभाग ने 25 जून के लिए हरियाणा में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया है। जिसके चलते राजधानी चंडीगढ़, पंचकुला, अंबाला में अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है।
वहीं यमुनानगर, कुरूक्षेत्र, कैथल, करनाल, जिंद, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, झज्जर, सिरसा, फतेहाबाद, हिसार,भिवानी में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है।Haryana Rain Alert
वहीं महेंद्रगढ़,रेवाड़ी,गुरुग्राम,फरीदाबाद,मेवात और पलवल जिले में बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग की मानें, तो 25 जून को चंडीगढ़ में अलग-अलग स्थानों पर आंधी/बिजली/बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा पंचकुला, अम्बाला, यमुनानगर, कुरूक्षेत्र। कैथल, करनाल में अलग-अलग स्थानों पर आंधी/बिजली/भारी बारिश होने की संभावना है।