Haryana: हरियाणा में ACB टीम की बड़ी कार्रवाई, सरकारी राशि गबन मामले में रिटायर्ड SDO गिरफ्तार

 
हरियाणा में ACB टीम की बड़ी कार्रवाई, सरकारी राशि गबन मामले में रिटायर्ड SDO गिरफ्तार

Haryana: एसीबी अम्बाला द्वारा दिनांक 4.6.2025 को भ्रष्टाचार के मामले में आरोपी सुन्दर लाल, (सेवानिवृत) उपमण्डल अधिकारी पंचायती राज पुण्डरी जिला कैथल को गिरफ्तार किया गया। आरोपी को आज दिनांक 4.6.2025 को माननीय न्यायालय कैथल में पेश करके जिला जेल कैथल में बन्द किया गया।

शिकायतकर्ता ने एसीबी अम्बाला को दी गई शिकायत के आधार पर एसीबी अम्बाला द्वारा जाँच/तफतीश अमल में लाई गई। आरोप था कि आरोपी सुन्दर लाल, (सेवानिवृत) उपमण्डल अधिकारी, पंचायती राज पुण्डरी, जिला कैथल द्वारा गांव साकरा में उसकी नियुक्ति न होते हुए भी ब्राहमण धर्मशाला, गांव साकरा, जिला कैथल में करवाये जा रहे रंग रोगन कार्य करने के फर्जी बिल तैयार करके 1,23,578/- रूपये की सरकारी राशि का गबन करके सरकार को विŸतीय हानि पहुँचाई है। 

इस सम्बन्ध में अभियोग संख्या 16 दिनांक 28.7.2022 धारा 409, 420, 467, 468, 471 व 120-बी भा.द.स. व 13(1) (ए) सहपठित 13(2) पी.सी. एक्ट 1988 थाना भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, अम्बाला दर्ज किया गया था।