Haryana: हरियाणा के इस जिले में हुआ कल रोडवेज चक्का जाम का ऐलान, कर्मचारियों ने दी ये चेतवानी 

 
 हरियाणा के इस जिले में हुआ कल रोडवेज चक्का जाम का ऐलान, कर्मचारियों ने दी ये चेतवानी 

Haryana: हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। हरियाणा के फतेहाबाद में कंडक्टर के साथ मारपीट करने वाले आरोपियों की गिरफ्तारी न होने चलते रोष स्वरूप जींद डिपो ने भी कल यानि शुक्रवार को रोडवेज बसों का चक्का जाम का ऐलान किया है। 

जानकारी के मुताबिक, रोडवेज कर्मचारी सांझा मोर्चा ने चेतावनी देते हुए कहा कि सुबह चार बजे से ही बसों के पहिए थम जाएंगे और डिपो की 170 बसें किसी भी रूट पर नहीं जाएंगी। अगर सरकार ने आरोपियों की गिरफ्तारी में देरी की तो ये चक्का जाम आगे भी बढ़ाया जा सकता है। Haryana News

मिली जानकारी के अनुसार, रोडवेज बसों का चक्का जाम हुआ तो यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। जींद से विभिन्न जिलों के अलावा उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, राजस्थान, पंजाब के लिए भी बसें जाती हैं। Haryana News

कर देंगे हड़ताल

जानकारी के मुताबिक, अनूप लाठर ने कहा कि बुधवार को सांझा मोर्चा ने दो घंटे तक धरना देकर विरोध जताया था और आज रात तक आरोपियों को गिरफ्तार करने का समय प्रशासन के पास है। Haryana News

जानकारी के मुताबिक, अगर उन्हें आज गिरफ्तार नहीं किया गया तो सुबह चार बजे ही सभी ड्राइवर-कंडक्टर बस अड्डे पर एकत्रित होंगे और हड़ताल करेंगे।