Haryana: हरियाणा में इन रूटों पर नहीं चलेगी रोडवेज बसें, आज तीसरे दिन भी रहेगा चक्का जाम

 
हरियाणा में इन रूटों पर नहीं चलेगी रोडवेज बसें, आज तीसरे दिन भी रहेगा चक्का जाम

Haryana: हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। आज गुरुवार को तीसरे दिन भी हरिद्वार-फतेहाबाद रूट पर चलने वाले कंडक्टर से मारपीट के विरोध में हरियाणा के फतेहाबाद में रोडवेज का चक्का जाम लगातार जारी रहा। 

जानकारी के मुताबिक, आज हिसार व सिरसा डिपो में भी चक्का जाम कर दिया गया है। इससे यात्रियों की मुश्किलें और बढ़ गई है। पहले चंडीगढ़-दिल्ली की बसें पकड़ने के लिए फतेहाबाद के यात्री सिरसा या हिसार ही पहुंच रहे थे। मगर अब उन्हें जींद तक जाना पड़ेगा। Haryana News

रोडवेज कर्मचारियों ने फतेहाबाद में मंगलवार से चक्का जाम किया हुआ है। Haryana News

मिली जानकारी के अनुसार, रोडवेज के सांझा मोर्चा ने पुलिस प्रशासन को आज गुरुवार रात 12 बजे तक का अल्टीमेटम दिया है। अगर तब तक कंडक्टर से मारपीट के आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया गया, तो उसके बाद पूरे प्रदेश में रोडवेज का चक्का जाम कर दिया जाएगा। यानी शुक्रवार से पूरे हरियाणा में रोडवेज की बसें रूटों पर नहीं चलेंगी। Haryana News

प्राइवेट बसों का सहारा

जानकारी के मुताबिक, सिरसा, फतेहाबाद से हिसार तक जाने के लिए यात्रियों के पास 110 प्राइवेट बसों का सहारा रहेगा। साथ ही पंजाब रोडवेज की कुछ बसें भी चलेंगी। हालांकि, प्राइवेट बसों में भीड़ अधिक रहने की संभावना रहेगी। Haryana News

सबसे अधिक प्रभावित

मिली जानकारी के अनुसार, रोडवेज बसों का चक्का जाम होने के कारण सबसे अधिक ग्रामीण रूट प्रभावित हो रहे हैं। फतेहाबाद से भट्‌टू, चौपटा, आदमपुर और आसपास के गांवों में जाने के लिए यात्रियों के पास निजी वाहनों के अलावा कोई साधन नहीं है।