हरियाणा रोडवेज का रक्षाबंधन पर तोहफा, दो दिन महिलाएं और बच्चे फ्री में कर सकेंगे सफर, देखें पूरा शेड्यूल
 

 
Haryana Roadways' gift on Rakshabandhan, women and children will be able to travel for free for two days, see full schedule

हरियाणा के परिवहन मंत्री श्री अनिल विज ने ने बताया पिछले वर्षों की भांति  इस वर्ष भी रक्षाबंधन के पावन त्यौहार पर हरियाणा रोडवेज की साधारण बसों में महिलाओं और बच्चों (15 वर्ष तक की आयु) के लिए निशुल्क यात्रा की सुविधा दी जाएगी। इस संबंध में मुख्यमंत्री ने अपनी स्वीकृति प्रदान कर दी है।  

श्री विज ने बताया कि राज्य सरकार ने रक्षाबंधन के दिन महिलाओं को उनके बच्चों (15 वर्ष तक की आयु) के साथ राज्य सहित चंडीगढ़ व  दिल्ली तक चलने वाली हरियाणा रोडवेज की साधारण बसों में निशुल्क यात्रा की सुविधा देने का निर्णय लिया है ताकि महिलाएं/बहनें व बच्चे रक्षाबंधन के पर्व पर आवागमन कर सकें।


उन्होंने बताया कि 8 अगस्त, 2025 को दोपहर 12 बजे से 9 अगस्त, 2025 की मध्य रात्रि 12 बजे तक निशुल्क यात्रा की सुविधा रहेगी।