Haryana: हरियाणा में इस दिन महिलाओं के खाते में आएंगे 2100 रुपये? CM सैनी ने किया बड़ा ऐलान

 
हरियाणा में इस दिन महिलाओं के खाते में आएंगे 2100 रुपये? CM सैनी ने किया बड़ा ऐलान

Haryana: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बताया कि बजट के बाद हरियाणा की महिलाओं और लड़कियों को 2100 रुपए हर महीना दिए जाएंगे। सीएम ने ऐलान किया कि निकाय चुनाव के बाद पेश होने वाले बजट सत्र में इसके लिए प्रावधान किया जाएगा

सीएम सैनी ने रोहतक में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए यह घोषणा की। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि स्थानीय निकाय चुनाव के बाद पेश होने वाले बजट में प्रदेश की महिलाओं के लिए 2100 रुपए हर महीना का प्रावधान किया जाएगा। 

आगामी वित्तीय वर्ष से लागू हो जाएगी योजना 

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि बजट के बाद आगामी वित्तीय वर्ष से इस योजना को लागू कर दिया जाएगा। बता दें कि हरियाणा विधानसभा चुनाव ने पहले बीजेपी ने अपने घोषणा पत्र में महिलाओं को हर महीने 2100 रुपये देने का वादा किया था, जो अब पुअर होने जा रहा है। 

सीएम सैनी रोहतक में नगर निगम के मेयर चुनाव में भाजपा उम्मीदवार राम अवतार वाल्मीकि के समर्थन में चुनावी जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने जनसभा में कहा कि मेयर प्रत्याशी को थ्री टायर सिस्टम सरकार में फिट कर दीजिए। 

मुख्यमंत्री ने बताया कि हरियाणा विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने अपने संकल्प पत्र में 240 संकल्प किए थे। जिनमें से 18 संकल्प को पूरा कर लिया है, जबकि 10 संकल्प पाइप लाइन में हैं।

गरीब परिवारों को 500 रुपए में मिल रहा सिलेंडर

सीएम ने कहा कि बीजेपी ने चुनाव के दौरान जो संकल्प किया था, हर उस संकल्प को पूरा किया जाएगा। प्रदेश के युवाओं को 2 लाख सरकारी नौकरी देने के लिए पूरा रोड मैप तैयार कर लिया गया है। युवाओं को हर वर्ष नौकरी दी जाएगी। 

वर्तमान समय में प्रदेश के 13 लाख गरीब परिवारों को 500 रुपए में गैस सिलेंडर मुहैया कराया जा रहा है। इस बारे में भी संकल्प पत्र में वादा किया गया था। संकल्प पत्र में किए गए वादे के मुताबिक पंचायत भूमि पर काबिज मालिकों को वर्ष 2004 के कलेक्टर के मुताबिक भूमि दी गई है। 

प्रदेश में 3 गुना गति से हो रहा विकास 

सीएम नायब सिंह सैनी ने कहा कि हरियाणा विधानसभा चुनाव के बाद दिल्ली विधानसभा चुनाव में व्यस्त रहे और अब स्थानीय निकाय चुनाव में प्रचार कर रहे हैं। इन चुनावों के बाद विकास कार्य कराने के अलावा कोई काम नहीं है। बिना भेदभाव के विकास कार्य कराए जाएंगे। 

उन्होंने कहा कि बीजेपी प्रदेश में 3 गुणा गति से काम करने वाली सरकार है। सीएम ने कहा कि इससे पहले मनोहर लाल खट्टर के नेतृत्व में राजनीति में मायने बदलने का काम किया गया। प्रदेश के युवाओं को बिना पर्ची, बिना खर्ची नौकरी दी गई।