Haryana: हरियाणा में सैनी सरकार का बड़ा फैसला, महिला कर्मचारियों को मिलेगी अब ये सुविधा  

 
हरियाणा में सैनी सरकार का बड़ा फैसला, महिला कर्मचारियों को मिलेगी अब ये सुविधा  

Haryana: हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। हरियाणा में महिला कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी आई है, प्रदेश में सैनी सरकार ने महिला कर्मचारियों को बड़ी राहत देने का काम किया है। 

जानकारी के मुताबिक, अनुबंधित महिला शिक्षकों और कर्मचारियों को हर महीने एक अतिरिक्त अवकाश मिलने वाला है। जिससे सीधा फायदा अनुबंधित महिला कर्मचारियों और अनुबंधित महिला शिक्षकों को मिलने वाला है। Haryana News  
 
मिली जानकारी के अनुसार, सरकारी विद्यालयों में कार्यरत अनुबंधित महिला शिक्षकों और कर्मचारियों को हर महीने एक अतिरिक्त आकस्मिक अवकाश (सीएल) मिलेगा। माध्यमिक शिक्षा निदेशक ने सभी प्रधानाचार्यों को इस संबंध में निर्देश जारी कर दिया है। Haryana News

जानकारी के मुताबिक, अनुबंधित महिला कर्मचारियों को हर महीने दो आकस्मिक अवकाश मिलेंगे, परंतु यह अवकाश एक कैलेंडर वर्ष में 22 से अधिक नहीं होंगे। यह आकस्मिक अवकाश मौजूदा 10 दिन के चिकित्सा अवकाश के अतिरिक्त होंगे। Haryana News

मिली जानकारी के अनुसार, प्रदेश सरकार की ओर से पहले ही आउटसोर्सिंग पॉलिसी पार्ट-2 व हरियाणा कौशल रोजगार निगम के तहत लगी सभी महिला अनुबंधित कर्मचारियों को हर महीने दो आकस्मिक अवकाश देने का आदेश जारी किया जा चुका है।