Haryana: हरियाणा के इस नगर निगम में करोड़ों रुपये का घोटाला, ठेकेदार समेत 12 अधिकारियों पर ACB का बड़ा एक्शन 

 
हरियाणा के इस नगर निगम में करोड़ों रुपये का घोटाला, ठेकेदार समेत 12 अधिकारियों पर ACB का बड़ा एक्शन 

Haryana: हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। हरियाणा के पानीपत नगर निगम में सफाई करने में 15.84 करोड़ रुपये से अधिक का अधिकारियों और ठेकेदार द्वारा मिलकर घोटाला करने का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक, करनाल एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने दो ठेकेदारों समेत 12 अधिकारियों के खिलाफ भ्रष्टाचार का केस दर्ज किया है।

मिली जानकारी के अनुसार, CM फ्लाइंग और स्वयं की जांच के बाद ACB ने बड़ी कार्रवाई की है। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि ठेकेदारों ने अधिकारियों के साथ मिलकर दो साल तक हर महीने 66 लाख रुपये से अधिक का सरकार को राजस्व नुकसान पहुंचाया है। Haryana News 

जानकारी के मुताबिक, प्रारंभिक जांच में दो साल की अवधि में यह राशि 15.84 करोड़ रुपये बनती है। हालांकि, यह राशि केवल दो साल की बनती है, अगर पिछले वर्षों की जांच की गई तो यह आंकड़ा कई गुणा बढ़ सकता है। इनके अलावा, टेंडर देने से लेकर कूड़ा उठाने तक में गंभीर खामियां पाई गई हैं।

मिली जानकारी के अनुसार, हाजिरी 1,259 कर्मचारियों की, जांच में 412 कम मिले तय नियमों के अनुसार एजेंसियों को सफाई के लिए कुल 1,259 कर्मचारी तैनात करने थे, लेकिन मिलीभगत से कम कर्मचारी लगाए गए। Haryana News

जानकारी के मुताबिक, जांच के दौरान 412 कम कर्मचारी मिले, जबकि ठेकेदार निगम से हर माह 1259 कर्मचारियों के नाम का भुगतान करा रहा था। हर महीने 66 लाख रुपये अधिक सरकारी खाते से निकलते रहे।

अधिकारियों की केवल खानापूर्ति

FIR के अनुसार, निगम के अधिकारियों ने ठेका देने से लेकर भुगतान तक करने में नियमों की अनदेखी की। जानकारी के मुताबिक, सफाई को लेकर नगर निगम ने शहर को चार जोनों में बांटा था और सफाई, झाड़ियों की कटाई से लेकर कूड़ा उठान व बुनाई तक काम आइएनडी सेनीटेशन प्राइवेट लिमिटेड गुरुग्राम व मैसर्ज पूजा कंसुलेशन कंपनी सोनीपत को दिया गया था। Haryana News

मिली जानकारी के अनुसार, 14 मई 2022 से 13 मई 2024 तक यह कार्य अलाट था। इससे पहले मैसर्ज पूजा कंपनी को 7 मई 2018 से 13 मई 2022 तक सफाई का ठेका दिया गया था, जबकि 10 जनवरी 2019 से 13 मई 2022 तक बाजारों में रात को सफाई का ठेका भी पूजा एजेंसी को दिया गया था।

इनके खिलाफ दर्ज हुआ केस

जानकारी के मुताबिक, ठेकेदार राजकुमार, पूजा कांसुलेशन कंपनी, ठेकेदार संदीप खत्री, आइएनडी सेनीटेशन सोल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड, जितेंद्र कुमार, उप निगमायुक्त, प्रदीप कुमार, कार्यकारी अभियंता, अजय कुमार, लेखाधिकारी, विनोद कुमार, लेखाकार, अजय छोक्कर, कनिष्ठ अभियंता, रिंकू, मुख्य सफाई निरीक्षक, गुरमीत के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। Haryana News

मिली जानकारी के अनुसार, सहायक सफाई निरीक्षक, प्रीतम सिंह, उप निदेशक,आडिट, सुरेंद्र नांदल, अनुभाग अधिकारी, कुलदीप सिंह, अनुभाग अधिकारी और दिनेश मुख्य लेखा अधिकारी के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है।

 Haryana News जानकारी के मुताबिक, साथ ही IPC की धारा 120बी, 409स 420, 467, 468, 471 के तहत मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच ACB करनाल के इंस्पेक्टर रणबीर सिंह को सौंपी गई है।