Haryana: हरियाणा में रिश्वत केस में गिरफ्तार SI को किया गया चालान, जाने पूरा मामला ?

 
Haryana: हरियाणा में रिश्वत केस में गिरफ्तार SI को किया गया चालान, जाने पूरा मामला ?

Haryana: हरियाणा द्वारा भ्रष्टाचार के आरोप में गिरफ्तार आरोपी सब-इंस्पेक्टर अर्जुन तत्कालीन अनुसंधान अधिकारी थाना साईबर NIT फरीदाबाद के विरूद्व माननीय अतिरिक्त सत्र न्यायधीश न्यायालय, फरीदाबाद में दिया गया चालान।

पंचकुला, 20 जनवरी।  शिकायतकर्ता श्री निशिल गर्ग निवासी आनन्द विहार, थाना प्रीतमपुरा, दिल्ली द्वारा दिनांक 21.11.2024 को  ACB, फरीदाबाद में शिकायत दी गई। शिकायतकर्ता द्वारा आरोप लगाया था कि मुकदमा नं0 27/2024 जो थाना, साईबर NIT, फरीदाबाद में दर्ज है, इस अभियोग के सम्बन्ध में दिनांक 15.11.2024 को शिकायतकर्ता के दोस्त श्री विशाल को सब-इंस्पेक्टर अर्जुन व SI राम द्वारा रोहिणी (दिल्ली) से गिरफ्तार किया है। 

विशाल की जमानत 3 दिन में करवाने की एवज में SI अर्जुन व SI राम द्वारा उससे 15 लाख रू0 बतौर रिश्वत राशी की मांग की है। SI अर्जुन व SI राम द्वारा मांगी गई 15 लाख रू0 बतौर रिश्वत राशी में से 7 लाख रू0 उसके द्वारा दिनांक 17.11.2024 को दे दिये है तथा बकाया राशी 5 लाख रू0 बतौर रिश्वत की मांग SI अर्जुन, द्वारा उससे व्हाट्सएप के माध्यम से मांग की जा रही है।

उपरोक्त शिकायत मिलने पर ACB फरीदाबाद की टीम द्वारा आरोपी SI अर्जुन को उसके द्वारा शिकातयकर्ता से मांगी गई 5 लाख रू0 बतौर रिश्वत राशी व उसके द्वारा शिकायतकर्ता से पहले दिनांक 17.11.2024 को ली गई 7,50,000/-रू0 राशी सहित मौका पर रंगे हाथो गिरफतार किया गया गया था। आरोपी SI अर्जुन अभी जेल में बन्द है।

इस सम्बन्ध में आरोपी SI अर्जुन व SI राम, थाना साईबर, NIT, फरीदाबाद के विरूद्व अभियोग न. 12 दिनांक 21.11.2024 धारा 7 पी.सी.एक्ट 1988 थाना भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, फरीदाबाद अंकित किया गया था।

उपरोक्त मुकदमा की तफतीश/विवेचना उपरान्त धारा 7, 13(1)बी.पी.सी. सहपठित 13(2) एक्ट व 221, 121(1), 132, 109 बी.एन.एस. के तहत आरोपी SI अर्जुन, थाना साईबर, NIT, फरीदाबाद के विरूद्व ACB. द्वारा दिनांक 18.1.2025 को चालान  (चार्जशीट) माननीय न्यायालय अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश, फरीदाबाद में दिया गया है।