Haryana: हरियाणा में SP ने CIA इंचार्ज इंस्पेक्टर और हेड कॉन्स्टेबल को किया सस्पेंड, मर्डर केस में ली ₹37 लाख की रिश्वत

 
Haryana: हरियाणा में SP ने CIA इंचार्ज इंस्पेक्टर और हेड कॉन्स्टेबल को किया सस्पेंड, मर्डर केस में ली ₹37 लाख की रिश्वत

Haryana: हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। हरियाणा के करनाल में CIA इंचार्ज इंस्पेक्टर और हेड कॉन्स्टेबल को  SP ने सस्पेंड कर दिया। जानकारी के मुताबिक, महिला की हत्या के केस में इन दोनों ने आरोपियों का नाम निकलवाने के बदले 37 लाख रुपए लिए थे। 

मिली जानकारी के अनुसार, ये रुपए किसी बिचौलिए के पास भी भिजवाए जा चुके थे। मगर, इसकी शिकायत किसी आरोपी ने ही SP को कर दी। जानकारी के मुताबिक, जिसके बाद DSP से इसकी जांच कराई गई। SP गंगाराम पूनिया ने केस दर्ज करवाने के बाद शुक्रवार को दोनों को सस्पेंड कर दिया। Haryana News

जानकारी के मुताबिक, करनाल के गांव मानपुरा 12 मार्च को एक महिला की हत्या हुई थी। साथ ही पति और बेटा भी घायल हुआ था। इस मामले में अब तक 9 आरोपी पकड़े जा चुके हैं। आरोपियों में से ही किसी ने शिकायत की कि उनका नाम केस से निकलवाने के एवज में असंध के CIA इंचार्ज इंस्पेक्टर मनदीप सिंह और हेड कॉन्स्टेबल ऋषि ने 37 लाख रुपए मांगे। यह रकम बिचौलिए के यहां पहुंचाई गई।

मिली जानकारी के अनुसार, SP ने कहा कि DSP रैंक के अधिकारी इस पूरे मामले की जांच कर रहे हैं। जिन भी लोगों के बयान दर्ज करने हैं, वह प्रक्रिया इसी जांच अधिकारी की देखरेख में की जाएगी। Haryana News

एसपी ने कही 4 अहम बातें...

जानकारी के मुताबिक, मानपुरा गांव में मार्च के महीने में एक महिला की हत्या और 2 लोगों के घायल होने के संबंध में केस हुआ था। इसकी जांच चल रही थी। उस मामले में अब तक 9 आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं। जांच के दौरान मुझे एक शिकायत प्राप्त हुई कि कुछ आरोपियों के नाम निकालने के एवज में पुलिस कर्मचारियों ने पैसे मांगे हैं। इसकी शुरुआती जांच एक DSP रैंक के अधिकारी से कराई गई।

मिली जानकारी के अनुसार, प्रारंभिक जांच में यह मामला सही पाया गया। जिसके बाद पुलिस थाना मूनक में प्रिवेंशन ऑफ करप्शन एक्ट के तहत 2 आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज की गई। उसमें एक इंस्पेक्टर और एक हेड कॉन्स्टेबल है। दोनों को निलंबित कर दिया गया है और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। डीएसपी रैंक के अधिकारी इसकी जांच कर रहे हैं। Haryana News

जानकारी के मुताबिक, मुझे जो शिकायत मिली, उसमें ये आरोप लगाया गया कि नाम निकालने के एवज में पुलिस कर्मचारियों ने पैसों की मांग की। यह पैसे एक बीच के व्यक्ति के पास रखवाए गए हैं। उसी के आधार पर कार्रवाई की गई है। यह शिकायत आरोपियों में से ही किसी ने दी थी।

मिली जानकारी के अनुसार, शिकायत में आरोप लगाया गया था कि 37 लाख मांगे गए हैं। वह पुलिस के आदमी के पास पहुंचा दिए गए हैं। उससे जुड़े सभी लोगों के बयान दर्ज किए गए। इसके बाद मामले की विस्तृत जांच की जा रही है। फिलहाल दोनों फरार हैं। इसमें गवाहों के बयान भी दर्ज किए जा रहे हैं। Haryana News

पटाखे बजाने पर हुई थी फायरिंग

जानकारी के मुताबिक, 12 मार्च को करनाल के मानपुरा गांव में हथियारबंद बदमाशों ने एक परिवार पर फायरिंग कर दी थी। उस समय दलबीर अपनी पत्नी सुमित्रा और बेटे सचिन के साथ रात के खाने की तैयारी कर रहे थे। बदमाशों ने परिवार पर 8-9 राउंड फायरिंग की। सुमित्रा की मौके पर ही मौत हो गई। सचिन को प्राइवेट पार्ट, सीने और बाजू में गोलियां लगीं, जबकि दलबीर की 3 उंगलियां कट गईं और उनके बाजू व सिर पर भी गंभीर चोटें आईं। Haryana News

मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस जांच में सामने आया था कि यह हमला एक साल पुरानी रंजिश का नतीजा था। सचिन के बुलेट बाइक से पटाखे बजाने से आरोपियों के परिवार के बुजुर्ग को परेशानी हुई थी। कई बार समझाने के बावजूद सचिन नहीं रुका, जिससे दोनों पक्षों में तनाव बढ़ता गया।