Haryana: हरियाणा में STF की बड़ी कार्रवाई, पाकिस्तान के लिए जासूसी के शक में युवक को पकड़ा

 
Haryana: हरियाणा में STF की बड़ी कार्रवाई, पाकिस्तान के लिए जासूसी के शक में युवक को पकड़ा

Haryana: हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। हरियाणा के कुरुक्षेत्र से पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के शक में STF ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक युवक को हिरासत में लिया है। जानकारी के मुताबिक, हरियाणा पुलिस ने बीती रात एक व्यक्ति को काबू किया। 

मिली जानकारी के अनुसार, इसका CCTV फुटेज भी सामने आया है, जिसमें रात के समय सिविल ड्रेस में 2 लोग उस व्यक्ति को अपने साथ लेकर जा रहे हैं। उनके पीछे ही 2 और लोग चल रहे थे। Haryana News

सूत्रों के अनुसार, हिसार STF ने रात करीब साढ़े 8 बजे हरकीरत सिंह को काबू किया। उधर, कुरुक्षेत्र पुलिस का कहना है कि जांच की जिम्मेदारी हिसार STF संभाल रही है। जानकारी के मुताबिक, मामला देश की सुरक्षा से जुड़ा है। फिलहाल STF हरकीरत सिंह से पूछताछ कर रही है।