Haryana: हरियाणा में महिला कर्मियों को मिली बड़ी सौगात, सरकार ने किया ये बड़ा ऐलान

Haryana: हरियाणा में महिला कर्मियों के लिए खुशखबरी है। हरियाणा सरकार ने संविदा में तैनात महिला कर्मचारियों को बड़ी सौगात दी है।
मिली जानकारी के अनुसार, हरियाणा सरकार ने आउटसोर्सिंग पॉलिसी पार्ट-2 व हरियाणा कौशल रोजगार निगम के तहत लगी सभी महिला अनुबंधित कर्मचारियों को हर महीने दो आकस्मिक अवकाश देने का निर्णय लिया है। मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी की ओर से जारी अधिसूचना के मुताबिक महिला कर्मचारियों को हर महीने दो आकस्मिक अवकाश मिलेंगे, मगर ये अवकाश एक कैलेंडर वर्ष में 22 से अधिक नहीं होंगे।Haryana
जानकारी के मुताबिक, यह आकस्मिक अवकाश मौजूदा 10 दिन के चिकित्सा अवकाश के अतिरिक्त होंगे। उल्लेखनीय है कि आउटसोर्सिंग पॉलिसी पार्ट-2 व हरियाणा कौशल रोजगार निगम के तहत लगे सभी अनुबंधित कर्मचारियों को हर साल 10 दिन के आकस्मिक अवकाश और 10 दिन के चिकित्सा अवकाश की अनुमति थी।Haryana