Haryana: हरियाणा में इस गांव का बदला गया नाम, सरकार ने जारी किया आदेश

Haryana: हरियाणा से बड़ी खबर है। हरियाणा के जींद जिले में एक गांव का नाम बदल गया है। ग्रामीण काफी समय तक इस गांव का नाम बदलने की मांग कर रहे थे। इस गांव का नाम बहुत अटपटा है। सरकार और प्रशासन को इस गांव का नाम बदलने में 20 साल लग गए।
यह गांव चुहड़पुर है, जो अब चांदपुर के नाम से जाना जाएगा। यह गांव जींद-कैथल रोड पर स्थित है। सभी सरकारी और प्रशासनिक रिकॉर्ड में इसका नाम चांदपुर अपडेट हो गया है।
उस समय के तत्कालीन सीएम ओमप्रकाश चौटाला ने इसका नाम बदलने का वादा किया था। तब चल रही ये प्रक्रिया अब जाकर पूरी हुई है। इस कालखंड में पूर्व सीएम ओपी चौटाला का निधन भी चुका है।
गांव के सरपंच राजेश नरवाल ने बताया कि उन्होंने बुजुर्गों से सुना है कि करीब 200 वर्ष पहले यहां चुड़िया नाम का एक व्यक्ति आया था। वह बांगड़ गौत्र से संबंधित था। उसने यहां आकर अपना परिवार बसाया। इसके बाद अन्य लोग भी बसते चले गए और यह एक गांव बन गया।
तब इसका नाम चुड़िया के नाम पर ही चुहड़पुर हो गया था। सदियों तक गांव का नाम यही रहा। हालांकि, बाद में लोगों को यह नाम अटपटा लगने लगा।